स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम ने जिस तरह टी-20 सीरीज में पहला मैच जीता था उसी प्रकार कल 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसके कारण भारतीय टीम को पलहे मैच में जीत हासिल हुई है। कल के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम 268 रन पर ऑलआउट कर दिया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने 114 गेंदों में 15 चौकों और चार छक्के लगार 137 रन बनाए और भारत ने मैच 8 विकेट से जीत लिया। रोहित के शतक के साथ ही भारत टीम के सलामी बल्लेबाजों ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो पहले शायद किसी और टीम के नाम नहीं होगा।
भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों ने लगातार 9 वनडे मेें 8 बार शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस रिकॉर्ड को बनाने में भारतीय कप्तान कोहली रोहित और धवन का योगदान रहा है। इस तीनों खिलाड़ियों ने लगातार हर मैच में शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को बनाने का काम किया है। रोहित ने सबसे पहले मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए और कल के मैच में शतक लागाकर इस रिकॉर्ड को बनाया है। कल के मैच सलामी बल्लेबाजी अच्दी फार्म में नजर आएं लेकिन धवन ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल सकें।
अगर भारतीय टीम को इस सीरीज पर कब्जा करना है तो भारतीय बल्लेबाजों को आने वाले मैचों में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन करना होगा। कल मैच से पहले ही इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों को उनके लिए खतरा बताया और कल के मैच रूट की बात सच्च साबित हुई। कल के मैच विराट का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के निर्णयों को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित करने में सबसे ज्यादा योगदान दिया। कुलदीप ने कल के मैच में वनडे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 6 विकेट अपने नाम करने का रिकॉर्ड बनाया है।
Herald