Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वाहन कंपनी ने लांच की मात्र 9 लाख रूपयें में दमदार SUV, ये होंगें फिचर्स

ऑटो डेस्‍क। अधिकाशंत यंगस्‍टर्स SUV कारों को ज्‍यादा पसंद करते हैं और उनकी इसी पसंद का ख्‍याल रखते हुए जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने अपनी शानदार कार को लांच कर दिया हैं। सूत्रों के अनुसार वाहन कंपनी सुजुकी ने Jimny Sierra को बाजार में पेश कर दिया हैं। अब सुजुकी कंपनी इस कार को अन्‍य देशों मे लांच करने की तैयारी कर रही हैं। सुजुकी द्वारा लांच की गई ये गाडी जिम्नी का फोर्थ जेनरेशन मॉडल हैं। इस कार को कंपनी ने हाल फिलहाल जापान में लांच किया हैं और भारत में इसकी लांचिं को लेकर कोई खुलासा नही किया गया हैं।

कीमत की बात करें तो इस कार को जापान में लांच किया गया हैं और यहां जिम्नी की कीमत तकरिबन 14.58 लाख से 19.06 लाख जापानी येन यानि की करीबन 9.06 लाख से 11.85 लाख रुपये और Jimny Sierra का मूल्‍य 17.60 लाख से 20.62 लाख जापानी येन यानि की करीबन 10.94 लाख से 12.82 लाख रुपये के बीच तय की गई हैं। सुजुकी द्वारा पेश की गई ये कार 4x4 का मॉडल हैं। बात अगर इंजन की करें तो कंपनी ने इसमे 1,462 सीसी का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन शामिल किया हैं जो 100 bhp की पावर और 130 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस की गई हैं।

सुजुकी कंपनी की इस नई एसयूवी में डेटाइम रनिंग एलईडी के साथ-साथ ऑटो एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प दिये गये हैं। इस नई एसयूवी को हाई बीम असिस्ट फीचर से लैस किया गया हैं। बात अगर सेफ्टी फिचर्स की करें तो इस कार में 6 एयरबैग के साथ- साथ इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्‍टम, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, ईएसपी और लेन डिपार्चर वॉर्निंग जैसे शानदार फिचर्स दिये गये हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में स्मार्टप्ले सिस्टम, पैसिव कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सिस्टम एपलकारप्ले, नेविगेशन और ऑटो डोर लॉक्स जैसे फिचर्स भी दिये हैं। कीमत की बात करें तो शुरूआत में इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये तक हो सकती हैं।



Herald