कनाडा लीग के बाद ऑस्ट्रेलिया में स्ट्राइक लीग खेल रहे डेविड वार्नर का पहला मैच भले ही अच्छा ना रहा हो, लेकिन रविवार को खेले गए मैच में डेविड वार्नर ने 93 रनों की जबरदस्त पारी खेली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए 12 महीने का प्रतिबन्ध झेल रहे डेविड वार्नर ने इस पारी के जरिए मई में होने वाले विश्वकप के लिए अपनी दावेदारी को और अधिक मजबूत किया है.
शतक बनाने से चूके

सिटी साइक्लॉन्स की ओर से खेल रहे वार्नर ने डेजर्ट ब्लेज के खिलाफ अपनी मौजूदगी का अहसास कराते हुए 139 गेंदो पर 93 रनों की पारी खेली. हालांकि वह अपना शतक बनाने से चूक गए. इससे पहले शनिवार को वार्नर ने 50 ओवर के मैच में 32 गेंदों पर 36 रन बनाए थे.
स्ट्राइक लीग में खेल रहे वार्नर ने कहा
”अगर मुझे इससे लगाव नही होता, तो मैं आज यहां मौजूद नही होता. भले ही मैं अभी अंतर्राष्ट्रीय में नही हूं. लेकिन मैं अभी इसका आनंद उठा रहा हूं. मुझे इससे बेहद लगाव है और मुझे मौके भी मिल रहे हैं.”
इसके साथ ही वार्नर ने कहा ”मैं अगले आठ महीनों को लेकर उत्साहित हूं. मैं एक बेहतर व्यक्ति बनने की ओर आगे बढ़ रहा हूं.”
वार्नर के साथ इस मामले में बैन कैमरून बैनक्रॉफ्ट भी स्ट्राइक लीग का हिस्सा हैं, लेकिन पिछले मैच में लगी चोट के चलते वो इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

इसी वर्ष मार्च में वार्नर पर क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध लगाया था और अगले साल मार्च में ही उनका प्रतिबंध समाप्त होगा. जबकि होने वाले विश्वकप का आयोजन मई में इंग्लैंड में होगा. इसलिए वार्नर के पास विश्वकप में जगह बनाने का मौका है.
मार्च में दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्राफ्ट को बॉलटेम्परिंग विवाद में दोषी पाया गया था. जिसके बाद वार्नर और स्मिथ पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12-12 महीने का प्रतिबन्ध लगा दिया था. जबकि बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था.
The post स्ट्राइक लीग: फॉर्म में लौटे डेविड वार्नर 93 रनों की तूफानी पारी खेल पेश की अन्तर्राष्ट्रीय टीम में वापसी की दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.