पांच वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को फखर जमान की शतकीय पारी की मदद से 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 194 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 195 का लक्ष्य दिया. जिसे पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर 36 ओवर में हासिल कर लिया.
उस्मान खान की खतरनाक गेंदबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ज़िम्बाब्वे टीम के लिए शुरुआत अच्छी नही रही. चौथे ओवर में पाकिस्तान तेज गेंदबाज उस्मान खान ब्रियान को एक रन निजी स्कोर पर सरफराज के हाथो कैच आउट करा दिया.
इसके बाद उस्मान खान ने ही ज़िम्बाब्वे का दूसरा विकेट 8वें ओवर में बल्लेबाज चामू को आउट कर लिया.

18 रन पर दो विकेट गिरने के बाद हैमिल्टन और तरिसाई ने एक साझेदारी कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. मगर तरिसाई ज्यादा देर तक विकेट पर नही टिक सके और 24 रन बनाकर हसन अली का शिकार बने. इसके बाद हैमिल्टन 59 रन बनाकर शोएब मलिक की गेंद पर कैच थमा बैठे. इसके बाद रेयान को हसन अली ने 16 रन पर बोल्ड कर दिया.
वहीं डोनाल्ड 13 रन बनाकर उस्मान की गेंद पर बोल्ड हो गए. बल्लेबाजी के लिए आए लियाम भी उस्मान की गेंद पर जीरो पर आउट हो गए. इसके बाद वेलिंगटन और टेंडाई क्रमश 12 और 1 रन बनाकर रनटी हुए. जबकि 50 रनों की पारी खेलने वाले पीटर हसन अली का शिकार बने. उस्मान ने 10 ओवर में 36 रन देकर चार विकेट लिए.
फखर जमन की शानदार शतकीय पारी

ज़िम्बाब्वे द्वारा दिए गए 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने आसानी से इसे हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक़ और फखर जमन ने पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की. इमाम 44 रन बनाकर रन आउट का शिकार हुए.
इसके बाद फखर जमन और बाबर ने मिलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी. फखर ने 129 गेंदों पर 117 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें 16 चौके शामिल हैं. जबकि बाबर आज़म 29 रन बनाकर नाबाद रहे.
The post दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.