स्पोर्ट्स डेस्क। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2017 प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया है। वहीं कमला देवी को 2017 एआईएफएफ महिला प्लेयर ऑफ द ईयर घोषित किया गया था।
छेत्री कुल 64 गोल के साथ वर्तमान में खेल रहे फुटबॉलरों के बीच तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। छेत्री ने 102 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 64 गोल किये है और कुछ समय के लिए लियोनेल मेसी के गोल करने से पहले उनके के साथ दूसरा स्थान पर थे लेकिन रूस में फीफा विश्वकप 2018 में नाइजीरिया के खिलाफ गोल कर के मेसी इस लिस्ट में छेत्री से आगे निकल गए।
कब लेंगे धोनी संन्यास सवाल पर सचिन तेंदुलकर ने कही यह बात
हाल ही में पूर्व स्टार स्ट्राइकर बाइचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरा भारतीय बनने के साथ ही छेत्री पूर्व आई-लीग चैंपियन और वर्तमान सुपरकप विजेता बेंगलुरु एफसी के कप्तान भी है।
इसके अलावा अनिरुद्ध थापा को वर्ष 2017 का इमर्जिंग प्लेयर और ई. पंथोई को 2017 की इमर्जिंग प्लेयर घोषित किया गया है। असम के सुमनता दत्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी का अवार्ड दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ रेफरी का पुरस्कार सीआर श्रीकृष्ण के नाम रहा है।
भारत ने गंवाया विश्व कप में विजयी शुरुआत करने का मौका, इस टीम से होगा अगला मुकाबला
2017 एआईएफएफ पुरस्कार विजेता -
2017 एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर - सुनील छेत्री
2017 एआईएफएफ वुमन फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर - कमला देवी
भारतीय फुटबॉल में लंबे समय तक योगदान के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड: हीरो मोटोकॉर्प
सर्वश्रेष्ठ रेफरी के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड: सी आर श्रीकृष्ण
सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी के लिए 2017 एआईएफएफ अवॉर्ड: सुमनता दत्ता (असम)
2017 एआईएफएफ इमर्जिंग प्लेयर - अनिरुद्ध थापा
2017 एआईएफएफ इमर्जिंग वुमेन फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर - ई पंथोई
ENGvsIND: मास्टर-ब्लास्टर ने भारत के इस खिलाडी को बताया इंग्लैंड के खिलाफ ट्रंप कार्ड
इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रही टेस्ट सीरिज से पहले गांगुली ने दिया टीम को जीत का मंत्र
Herald