Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Airtel ने अपने इस प्‍लान में किया बडा बदलाव, वोडाफोन को मिलेगी टक्‍कर

टेक्‍नोडेस्‍क। देश में चल रही इंटरनेट क्रांति को देखते हुए सभी टेलीकॉम कंपनियां बेहद आकर्षक ऑफर्स को लांच कर रही हैं वहीं एयरटेल ले अपने बहुचर्चित प्‍लान में बडा फेरबदल किया हैं। दरअसल एयरटेल कंपनी ने अपने 799 रूपयें और 1,199 रूपयें वाले प्‍लानों में बदलाव किया हैं। ये दोनो ही एयरटेल के पोस्‍टपेड प्‍लानस हैं। सूत्रों के अनुसार अब एयरटेल कंपनी अपने 799 रूपये वाले प्लान में यूजर्स को 100 GB डाटा देगी, इस प्‍लान में पहले यूजर्स को लगभग 60 जीबी डाटा मिलता था जिसे कंपनी ने बढाकर 100 जीबी कर दिया हैं। वहीं 1,199 रूपयें वाले प्‍लान में अब यूजर्स को लगभग 120 GB डाटा मिलेगा, इससे पहले इस प्‍लान में यूजर्स को 1199 का रिचार्ज करवाने पर तकरिबन 90 GB डाटा मिलता था जिसे बढाकर 120 GB डाटा कर दिया गया हैं।

दरअसल एयरटेल कंपनी ने इन प्‍लानस में बदलाव वोडाफोन के RED पोस्टपेड प्लान्स को टक्कर देने के इरादे से किया हैं। वहीं अभी तक एयरटेल कंपनी ने अपने छोटे प्‍लानस में किसी तरह की कोई तब्‍दीली नही की हैं। एयरटेल के रूपयें 399 और रूपयें 499 वाले प्लान्स अभी तक बिना बदलाव वैसे की वैसे ही हैं। इन प्‍लानस के अलावा एयरटेल कंपनी ने पिछले सप्‍ताह अपने 649 रूपयें वाले प्‍लान में भी बदलाव किया हैं। अब यूजर्स को इस प्‍लान के तहत एक्‍स्‍ट्रा 85% डाटा मिलेगा।

बात अगर एयरटेल के 1,199 वाले पोस्टपेड प्लान की करें तो इसमें यूजर्स को सभी सुविधाएं वैसे की वैसे ही मिलने वाली हैं, वही वोडाफोन के ऑफर में 100GB डाटा दिया जा रहा हैं और एयरटेल कुल 120 जीबी डाटा दे रहा हैं। एयरटेल के इन दोनो प्‍लानस में यूजर्स को 100 SMS प्रतिदिन के साथ- साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलेगी। एयरटेल इन ऑफर्स में प्राइम सब्सक्रिप्शन भी दे रही हैं। और अगले महिने आप डाटा ट्रांसफर भी कर सकते हैं।



Herald