Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Amazon और Filpakart को टक्कर देगा रिलायंस

इंटरनेट डेस्क:टेलिकॉम सेक्टर में धमाका करने के बाद रिलायंस जियो अब रिटेल सेक्टर में उतरने की तैयारी में लग गया है। इस क्षेत्र में रिलायंस का मुकाबल फिल्पकार्ट, ऐमजॉन और वॉलमार्ट जैसी दिग्गज कंपनियों से होगा। रिलायंस ने ऑनलाइन और कन्वेंशनल शॉपिंग को मिलाकर एक बड़े प्लैटफॉर्म बनाने की तैयारी में लग गया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस आने वाले दिनों में ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर आने के लिए तैयारी कर रहा है। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो और ऑनलाइन मिलकर काम करेंगे।

कंपनी अगस्त माह में फाइबर बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस को लांच करने की तैयारी कर रही है। जानकारों के अनुसार रिलायंस ने जीस तरह से मोबाइल और टलिकॉम क्षेत्र में दूसरी कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती पेश की थी उसी तरह रिलायंस इस सेक्टर में भी अन्य कंपनियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है। रिलायंस का मानना है की भारत में आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स के क्षेत्र में बहुत अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। कंपनी ई-रिटेल के कारोबार को 2022 तक अच्छे स्तर पर पहुंचाना चाहती है। अंबानी ने कहा हमारी कंपनी दोनों क्षेत्रों को मिलकर काम करने के साथ इस नई योजना का सफल बनाना चाहती है। पिछले कुछ सालों में जियो ने भारत के टेलिकॉम क्षेत्र में अपना ऐसा दबदबा बना दिया है की दूसरी टेलिकॉम कंपनियों को बाजार में बने रहने के लिए एक दूसरे के साथ गठबंधन करना पड़ गया है।

जियो नेअपने फोन को लाकर भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स की संख्या बना ली है। जियो फोन ने भारत में लगभग 2 करोड़ से ज्यादा के यूजर्स बना लिए है। अंबानी ने कहा कि हम आने वाले समय ऐसे उपकर बनाएंगे जो आपके ईशारा पर काम करेंगे। अब सब लोगों को इस बाज का इंतजार होगी की जियो आॅनलाइन व्यापार को कब तक लोगों के लिए उपलब्ध करा देगा। जियो की तरह इस व्यापार में भारती ग्राहकों को अच्छा फायदा मिलेगा तो दूसरी कंपनियों के लिए भारत में बना रहना आसान काम नहीं होगा।



Herald