खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। दोनों टीमों के बीच जल्द ही भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस महामुकाबले का दिन भी तय हो गया है। इस साल का होने वाला एशिया कप सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ हैं। एशिया कप की मेजबानी को लेकर लगातार भारत सुर्खियों में बना हुआ है। क्रिकेट फैंस भारत और पाक मैच देखने के लिए इंतजार कर रहे है। जी हां, जल्द ही भारत और पाकिस्तान मैदान पर आमने सामने होगी। गत चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा जबकि इससे एक दिन पहले टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेगी।
ये हैं WWE रेसलर्स की हॉट पत्नियां जो रिंग में बड़े-बड़े पहलवानों को कर चुकी हैं धराशायी....
इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का खेलना तय है जबकि बाकी स्थान के लिए यूएई, सिगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी है। आपको बता दे की गुप ए में भारत – पाक जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है। इस टूर्नामेंट का श्री गणेश श्रीलंका और बांग्लादेश बीच होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई में 15 सितंबर खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को होगा।
WWE की इन फीमेल रेसलर्स ने रिंग में नही बल्कि फिल्मों में भी बिखेरे हैं जलवें...
कार्यक्रम इस प्रकार है :
15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)
16 सितंबर : पाक बनाम क्वालीफायर (दुबई)
17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
18 सितंबर : भारत बना क्वालीफायर (दुबई)
19 सितंबर : भारत बनाम पाक (दुबई)
20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
21 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (दुबई)
23 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता (दुबई)
25 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई)
26 सितंबर : ग्रुप ए उप विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)
28 सितंबर : फाइनल (दुबई)
Herald