नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों की उम्र को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े पर विशेष ध्यान दिया है। बीसीसीआई ने कड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अगर कोई खिलाड़ी उम्र छुपा कर खेलते हुए पकड़ा जाता है तो ऐसे खिलाड़ियों पर आपराधिक मामला दर्ज कराया जा सकता है और दो साल की पाबंदी लगा दी जाएगी।

सीईओ 18 मई में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया है। बीसीसीआई की वेबसाइट पर इस बात की पुष्टि की गई है। वेबसाइट पर लिखा है कि फर्जी सर्टिफेट जमा कराके के जूनियर कैटेगरी में खेलने वाले खिलाड़ियों पर दो सीजन की पाबंदी लगाई जाएगी।
The post फर्जी दस्तावेजों को लेकर BCCI हुआ सख्त, पकड़े गए तो लगेगा 2 साल का प्रतिबंध appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.