Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

B’day Special: जब धोनी ने लिया था अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट, देखे सेलिब्रेशन का ये वीडियो

धोनी जिन्हें आज कई नामों से पहचाना जाना जाता है। कई लोग इन्हें माही के नाम से पुकारते है तो कई फिनिशर के नाम से और कई इन्हें कैप्टन कूल। जी हाँ, क्योंकि 37 वर्षीय धोनी है ही कुछ ऐसे इस कारण आज इनकी हर कोई तारीफ़ करते है। आज इनका जन्मदिन है इस कारण इनके यह आज का दिन बेहद खास है। तो आज हम बात करने वाले है धोनी के पहले विकेट की। जी हाँ, माही गेंदबाजी के भी शौक़ीन है।

कई मौकों पर, एमएस धोनी ने नेट पर भारतीय बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी की है। हाल ही में, जब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रही थी, तो धोनी ने खुद को एक बार फिर से गेंदबाजी के लिए चुना और ऑफ स्टंप के बाहर विराट कोहली के खिलाफ कुछ समय तक गेंदबाजी की।

पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने गेंदबाजी कौशल को नेट पर ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि मैच में भी गेंदबाजी की है और एक अंतरराष्ट्रीय विकेट भी ली है।

इस मैच में लिया था पहला विकेट

धोनी को पहला विकेट उस समय मिला जब उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ट्रैविस डॉउलिन को आउट किया था। उन्होंने विकेटकीपिंग का जिम्मा दिनेश कार्तिक को सौंप दिया और अपने पहले ओवर में ही डॉउलिन को आउट किया था।

यहाँ देखिये वीडियो

इस मैच में विंडीज की स्थिति बहुत खराब थी और इसका फायदा धोनी ने उठाया और आते ही 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे डॉउलिन को क्लीन बोल्ड आउट कर दिया और भारत को 5वां विकेट दिलाया। इस मैच में इन्होंने 2 ओवर किये जिसमें 14 रन देकर एक विकेट लिया।

साथ ही भारत ने यह मैच 7 विकेट और 107 गेंद शेष रहते जीत लिया था। हालांकि इन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में कुल 22 ओवर फेंके है लेकिन एकमात्र विकेट ही मिल पाया है।

The post B’day Special: जब धोनी ने लिया था अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट, देखे सेलिब्रेशन का ये वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.