Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रेमिका के घर में खुद को गोली मारने वाला BJP नेता ब्रेन डेड घोषित, परिजनों ने किया अंगदान

सिटी डेस्क। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता अतुल लोखंडे को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया हैं। महानता का परिचय देते हुए अतुल लोखंडे परिजन ने उनके सभी अंग दान करने को तैयार हो गए हैं। किडनी और लिवर के अलावा भोपाल में पहली बार हार्ट और फेफड़े भी दान किए जा रहे हैं। हार्ट छोड़कर बाकी अंग भोपाल के अस्पतालों में ही ट्रांसप्लांट होंगे। जल्द अंग निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। अंग प्रत्यारोपण के लिए मरीज भी चिह्नित कर लिए गए हैं।

गौरतलब हैं कि मंगलवार की रात को अतुल लोखंडे ने कथित प्रेमिका के घर जाकर खुद के सर में गोली मार ली थी। यह एकतरफा प्यार बताया जा रहा हैं। घटना से कुछ देर पहले अतुल लोखंडे ने फेसबुक पर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि प्यार तो बहुत लोग करते हैं लेकिन मेरे जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता, क्योंकि किसी के पास तू जो नहीं हैं, मैं तुझे भूल नहीं सकता…, सच तो ये हैं मैं तुझे भूलना ही नहीं चाहता, क्योंकि तु मेरी हैं, मैं तुझे ज़िंदगी भर प्यार करूंगा और मरते दम तक प्यार करूंगा और उसके बाद भी…। कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे मैं करता हूं…। दिल तो देते हैं आशिक़ सभी, जान मोहब्बत मैं दे दूंगा मैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश में भोपाल के शिवाजी नगर में रहने वाले 27 वर्षीय अतुल परिवार में सबसे छोटे थे। अतुल के बड़े भाई मुकुल भारतीय जनता युवा मोर्चा में अरेरा मंडल के महामंत्री हैं। अतुल की मां सुनंदा लोखंडे नगरीय प्रशासन विभाग में सहायक ग्रेड-1 के पद पर हैं।

अतुल लोखंडे के परिजनों ने बताया कि अतुल ऐसा करेगा हम किसी को भी यह विश्वास नहीं था। घटना की सुचना मिलने के बाद जब हम अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने बता दिया था कि अतुल के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया हैं। इस हादसे से हमारे परिवार को बहुत बुरा झटका लगा। जब हमने उसकी आखिरी पोस्ट पढ़ी तो हमें अंगदान करने की प्रेरणा मिली। उसने पोस्ट में लिखा कि 'मैं मरकर भी जिंदा रहूंगा आज चाहे अतुल न हो लेकिन वह कई लोगों में जिन्दा रहेगा।



Herald