खेल डेस्क। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यजुवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 143 रन से शिकस्त देकर शृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली है।
भारतीय टीम की इस जीत के बाद एक खिलाड़ी को ज्यादती का सामना करना पड़ा है। यजुवेन्द्र चहल को दो मैचों में छह विकेट हासिल करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। जबकि इस पुरस्कार के असली हकदार चाइनामैन स्पिन गेेंदबाज कुलदीप यादव थे। यादव ने दो मैचों में चहल से अधिक सात विकेट हासिल किए थे।
अच्छी नहीं रही डेविड वार्नर की क्रिकेट में वापसी
इस मैच में मैन ऑफ द मैच केएल राहुल राहुल (70) और सुरेश रैना (69) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की पारी 12.3 ओवर में केवल 70 रन पर ही ढेर हो गई।
सचिन के बाद अब इस भारतीय तेज गेंदबाज ने किया वनडे में दो नई गेंदों का विरोध
मैच में कुलदीप यादव ने 2.3 ओवर में केवल 16 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि यजुवेन्द्र चहल ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। यजुवेन्द्र चहल ने सीरीज के दो मैचों में आठ ओवरों में 59 रन देकर छह विकेट लिए। चहल का इस दौरान इकॉनमी रेट 7.37 का रहा। जबकि कुलदीप यादव ने 2 मैचों की इस सीरीज में 6.3 ओवरों में केवल 37 रन देकर सात विकेट हासिल किए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.69 रहा।
दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम और सुरेश रैना ने बना दिया ये रिकॉर्ड
कुलदीप ने एक मेडन ओवर भी फेंका। दोनों मैचों में चहल से शानदार प्रदर्शन के बावजूद कुलदीप यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नहीं दिया जाना समझ से बाहर लगाता है। हालांकि इसके पीछे एक कारण हो सकता है कि युजवेंद्र चहल ने इस सीरीज में कुलदीप से ज्यादा गेंदबाजी की।