Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिंधु और श्रीकांत की हार के साथ ही मलेशिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

कुआलालंपुर। ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत की सेमीफाइनल मुकाबलों में हार के साथ ही मलेशिया ओपन सुपर विश्व टूर 750 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। एक अन्य भारतीय शीर्ष खिलाड़ी सायना नेहवाल पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी।

क्या वास्तव में कुलदीप यादव नहीं थे मैन ऑफ द सीरीज के हकदार?

भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु को 55 मिनट चले मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जू यिंग के खिलाफ 15-21, 21-19, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु को ताइ जू के खिलाफ लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। सिंधु की अब ताइ जू के खिलाफ कुल नौवीं हार हो गई है।

इससे पहले हुए मुकाबले में भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत को विश्व के पूर्व नंबर दो खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता से हार का सामना पड़ा।

श्रीकांत को अवैध सट्टेबाजी के कारण एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे जापानी खिलाड़ी से 13-21 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। जापान के केंतो मोमोत की ये लगातार 21वीं जीत है। भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत की मोमोता के खिलाफ यह नौ मैचों में छठी हार है।

सचिन के बाद अब इस भारतीय तेज गेंदबाज ने किया वनडे में दो नई गेंदों का विरोध

इससे पहले पीवी सिंधु को 55 मिनट चले मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जू यिंग के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। ताइ जू कोर्ट पर आक्रामक के साथ अच्छा रक्षात्मक खेल भी दिखाने में सफल रही। दोनों ही खिलाडिय़ों के बीच कुछ अच्छी रैलियां देखने को मिली।

हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ के शतकों से भारतीय टीम फाइनल में

इससे पहले मलेशिया ओपन में सायना नेहवाल को दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागूची से लगातार गेमों में 15-21, 13-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल अकाने यामागूची से एक बार फिर पार नहीं पा सकीं। इस हार के बाद सायना का इस जापानी खिलाड़ी के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 1-6 हो गया था।