Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे क्रिकेट में धोनी के नाम हुई ये दो बड़ी उपलब्धियां

लंदन। भले ही दूसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने दो बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।मैच में पहले महेन्द्र सिंह धोनी ने वनडे में तीन सौ कैच पकडऩे की उपलब्धि हासिल करने के बाद दस हजार रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने।

दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को हराया, टीम इंडिया के गेंदबाज रहे बेअसर

धोनी ने मैच में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और जोस बटलर के कैच लपकने के साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे कर लिए। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार धोनी 300 कैच करने वाले पहले भारतीय और विश्व के चौथे विकेटकीपर बन गए। धोनी ने अपने 320वें एकदिवसीय मैच में यह मुकाम हासिल किया।

वनडे में इससे पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा (383), दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (402) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (417) ही तीन सौ कैच की उपलब्धि हासिल कर सके थे।भारतीय पारी के दौरान 33 रन बनाने के साथ ही धोनी सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ के 10 हजार क्लब में शामिल हो गए। वे विश्व के 12वें 10 हजारी बन गए हैं।

दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

इससे पहले धोनी 319 मैचों में 51.37 के औसत से 9967 रन बना चुके थे और उन्हें 10 हजार रनों के लिए 33 रन की जरूरत थी। धोनी ने 320 मैचों में 273वीं पारी में यह दस हजार रन की उपलब्धि हासिल की। अब उनके वनडे में 10004 रन हो गए हैं।

इससे पहले भारत की ओर वनडे में सचिन तेंदुलकर (18426), सौरभ गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) ने दस हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल की थी।

भारत को मिली नई उड़न परी, विश्व स्तर पर स्वर्ण जीत हिमा दास ने रचा इतिहास

इसके साथ ही एमएस धोनी सबसे तेज दस रन पूरे करने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे तेज दस हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन के नाम है, जिन्होंने केवल 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली (263), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (266) और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (272) का नम्बर आता है।