Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: भारत के शाही जीत पर सहवाग ने ख़ास अंदाज में दी जीत की बधाई

भारत और इंग्लैंड के बीच कल रात पहला टी-20 मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। यह मुकाबला भारत के लिए बहुत ख़ास रहा, क्योंकि 8 विकेटों से आसानी से जित हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग सहित सभी बधाईयाँ दे रहे है।

इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ आज अपना हुनर ज्यादा नहीं दिखा पाए। इंग्लैंड के सारे बल्लेबाज़ कलाई के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के खिलाफ संघर्ष करते हुए नज़र आए। इस मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किये। वहीं लोकेश राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली और भारत को आसानी से जीत दिलाई।

भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लोकेश राहुल और कुलदीप यादव सहित पूरी टीम को बधाई दी है। वीरू ने एक ट्वीट में लिखा है, “अच्छी शुरूआत, आधा तो काम पूरा। यह शुरुआत आने वाली चीजों का अच्छा संकेत है। लोकेश राहुल और कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन।” जबकि दूसरे ट्वीट में भी इन्होंने राहुल और कुलदीप की जमकर तारीफ़ की है।

यहाँ देखिये सहवाग के दोनों ट्वीट

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 159 रन बनाये। हालाँकि बटलर और जेसन रॉय ने शुरुआत तो ऐसी दी थी जैसे टीम का स्कोर 200 से पार जाएगा लेकिन कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 24 रन देकर 5 विकेट ले लिए। इसके बाद राहुल ने शतकीय पारी खेल भारत को आसानी से जीत दिला दी।

The post इंग्लैंड बनाम भारत: भारत के शाही जीत पर सहवाग ने ख़ास अंदाज में दी जीत की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.