Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद डेविड वार्नर ने टीम इंडिया को भेजा ये खास संदेश

इन दिनों विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम सीमित ओवर की क्रिकेट में अपनी मजबूती का ग्राफ लगातार ऊंचा करती जा रही है। जिस तरह से भारतीय टीम सीमित ओवर के फॉर्मेट में एक के बाद एक हर विरोधी टीम को चित्त करती जा रही है, उससे तो वो फिलहाल विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है।

भारत और इंग्लैंड के बीच हो रही है श्रेष्ठता की जंग

भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है जहां उनका सामना इंग्लैंड की ऐसी टीम के साथ हो रहा है जो हालिया दिनों में वनडे फॉर्म जबरदस्त रही है। इंग्लैंड ने पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर वनडे रैंकिंग में पहले पायदान को हासिल किया, लेकिन इंग्लैंड की टीम को नंबर-2 पर मौजूद भारतीय टीम से बराबरी की टक्कर मिल रही है। नॉटिंघम में हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को भारत ने आसानी से हरा दिया।

डेविड वार्नर ने सीरीज के रोमांचक होने की जतायी उम्मीद

इंग्लैंड औकर भारत की इस तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर टेंपरिंग कांड के कारण 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इंग्लैंड और भारत दोनों को ही बेस्ट मानते हुए इस सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद जतायी ।

भारत को वार्नर ने विश्व कप के लिए बताया बेस्ट

डेविड वार्नर ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि ये कहना होगा कि थोड़ी समय के लिए इंग्लैंड की टीम सबसे शानदार रही है लेकिन ये एक बेहतरीन सीरीज होगी।

भारतीय टीम के विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छी लय में है। ये उनके लिए इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अद्भूत होगा।

तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आसानी से भारत ने किया अपने नाम

विश्व की नंबर एक वनडे टीम इंग्लैंड और नंबर दो वनडे टीम भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने आसानी से तो जीता है, लेकिन जिस तरह से इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन रहा है वो सीरीज में वापसी कर सकती है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि तीन मैचों की ये वनडे सीरीज एकतरफा होने की बजाय रोमांचक होगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद डेविड वार्नर ने टीम इंडिया को भेजा ये खास संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.