वेब डेस्क। विश्व में कई ऐसे रहस्य हैं जो आज तक हर इंसान के सामने ऐसे प्रश्न खडे करते हैं जिसका जवाब मिल पाना असंभव सा लगता हैं। दुनियां में अनेक ऐसी विचित्र घटनाएं घट चुकी हैं जो विज्ञान के सामने कडी चुनौति पेश करती हैं। इन रहस्यमयी घटनाओं के चर्च हर जगह पर हो रहे हैं मगर सच्चाई क्या हैं इसका जवाब मिल पाना मुश्किल हैं। इन घटनाओं को कुछ लोगो ने खुद अपनी आंखों से देखा हैं तो कुछ ने इन्हें महसूस किया हैं। आज हम आपको बतायेंगें कुछ ऐसी घटनाओं के बारें में जिनके जवाब अभी तक किसी के पास नही हैं।
छोटा नरकंकाल:
आपने क्या कभी ऐसे नरकंकाल देखा हैं जिसकी लम्बाई महज 6 से 8 इंच हों। जीहां दरअसल चिली के घोस्ट टाउन में मिला नरकंकाल मात्र 6 इंच लंबा था और चौंकाने वाली बात ये हैं कि इस कंकाल के दांत भी नजर आ रहें थे और ये दांत काफी मजबूत थें। इस नरकंकाल के शरीर पर धारियां नजर आ रही थी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद इसे इंसान का माना गया मगर इतने छोटे शरीर के दांतो का उगना आज भी एक भ्रम लगता हैं। हालांकि इस कंकाल की पूरी जानकारी कही भी नही मिल पाई हैं।
मीट के टुकड़ों की बारिश:
आपने बारिश का काफी मजा लिया होगा मगर क्या कभी आपने सूना हैं कि मीट के टुकड़ों की बारिश भी होती हैं। दरअसल बाथ कंट्री के रंकिन में वर्ष 1876 में ऐसी ही एक बारिश देखी गई जहां आसमान से पानी की जगह मीट के टुकड़े गिर रहें थें। इन मीट के टूकडों पर वैज्ञानिकों ने रिसर्च करके पाया कि ये किसी घोडे या उसके नवजात के टूकडें हैं।
एक छेद में लुप्त हो जाती नदी:
आपने विश्व की कई ऐसी नदीयों के बारें में सूना होगा जो काफी विशाल हैं और जिनका पानी काफी तेज प्रवाहित होता हैं मगर क्या आपने कभी ऐसी नदी के बारें में सूना हैं जो मात्र एक छेद में आधी गायब हो जाती हैं। जीहां द डेविल्स केटल के नाम से जाना जाने वाला ये छेद तकरिबन आधी नदी को अपने अंदर समा लेता हैं और इस छेद से वो पानी कहा जाता हैं इसका किसी को पता भी नही हैं। इस छेद को लेकर कई वैज्ञानिक रिसर्च कर चुके हैं मगर अभी तक कोई जवाब नही मिल पाया हैं।
Herald