Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा चैंपियन में महिला एकल वर्ग से बाहर हुईं गरबाइन मुगुरूजा

लंदन: मौजूदा चैंपियन और स्पेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी गरबाइन मुगुरूजा एक बड़ा उलटफेर का शिकार होकर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन के महिला एकल वर्ग से बाहर हो गईं। बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी सीड मुगुरूजा को वर्ल्ड नंबर-47 बेल्जियम की एलिसन वेन यूविंक के हाथों दूसरे राउंड में गुरूवार को 7-5, 2-6, 1-6 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यूविंक की शीर्ष-10 खिलाड़ियों के खिलाफ यह अब तक की पहली जीत है।

मुगुरूजा विंबलडन में हिस्सा ले रहीं शीर्ष आठ महिला खिलाड़ियों में से छठी खिलाड़ी हैं जो उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हुई हैं। महिला एकल में अब सिर्फ वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप औ सातवीं सीड कैरोलिना प्लिस्कोवा ही शीर्ष-8 में शामिल होने वाली खिलाड़ी बचीं हैं।

The post मौजूदा चैंपियन में महिला एकल वर्ग से बाहर हुईं गरबाइन मुगुरूजा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.