Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए सुरंगा लकमल बने रहेंगे टीम के कप्तान

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच हाल में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच उस समय विवादों में आ गया था. जब आईसीसी ने चंदिमल पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट लूसिया में खेले गये दुसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था.

आपकों बता दें, कि मैच के अधिकारियों ने दुसरे दिन के खेल के आखिरी सत्र में एक रिप्ले के दौरान चंदिमल को अपनी जेब से स्वीट निकाली और मुंह में डाली थी उनके बाद उन्होंने गेंद पर कुछ कृत्रिम पदार्थ भी लगाया था.

आईसीसी ने किया था बैन 

हालाँकि, चंदिमल ने भी अपने ऊपर लगे इस आरोप में याचिक दायर की थी, लेकिन ज्युडिशियल कमिश्नर माइकल बेलाफ ने इसे रद्द कर दिया था.  वह अपने बैन के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे.

आईसीसी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं दे रहा खेलने की इजाजत 

क्रिकेट काउंट्री की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिनेश चंदिमल को आईसीसी एक मैच के प्रतिबंध से ही नहीं छोड़ रहा है. आईसीसी दिनेश चंदिमल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बैन कर सकता है. अब आईसीसी दिनेश चंदिमल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने की इजाजत नहीं दे रहा है.

लकमल बने रहेंगे कप्तान 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 12 जुलाई से शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम के कप्तान का ऐलान कर दिया है. श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा, “हम समझ गये है, कि हम बिना कप्तान ही रहेंगे, लेकिन हमारे मन में अभी भी यह सवाल है दिनेश चंदिमल कितने मैच और मिस करेंगे. फिलहाल हम साउथ सीरीज में भी लकमल की कप्तानी के साथ ही बने रहेंगे.”

आपकों बता दे, की साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में दिमुथ करुणारत्ने और एंजोला मैथ्युज भी वापसी कर सकते है.

The post साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए सुरंगा लकमल बने रहेंगे टीम के कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.