Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विम्बलडन सेमीफाइनल में नडाल को मिलेगी जोकोविक की चुनौती

लंदन। विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप का ड्रीम सेमीफाइनल आज विश्व नम्बर वन स्पेन के राफेल नडाल और सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के बीच होगा।

श्रीलंका ने किया दक्षिण अफ्रीका को 126 पर ढेर, हासिल की 161 रन की बढ़त

दोनों ही खिलाडिय़ों के बीच अभी तक हुए मैचों में लगभग बराबरी की टक्कर रही है। हालांकि पूर्व विश्व नम्बर वन सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने नडाल पर एक जीत ज्यादा दर्ज कर रखी है। जोकोविक और नडाल का रिकॉर्ड 26-25 का रहा है।

अब इस टूर्नामेंट से रोजर फेडरर की विदाई होने के बाद जोकोविक और नडाल की दावेदारी मजूबत हो गई है। हालांकि इतना तय है कि अब दोनों में से एक खिलाड़ी ही फाइनल का सफल तय कर सकेगा।

रोहित-कोहली के तूफान से टूट गया सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड

विश्व नम्बर वन नडाल ने क्वार्टर फाइनल में पांचवीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 7-5, 6-7, 4-6, 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटवाया। नडाल ने यह मुकाबला पौने पांच घंटे में जीता।

12वीं वरीय नोवाक जोकोविक ने जापान के कई निशिकोरी को 6-3, 3-6, 6-2 6-2 से शिकस्त दी। सर्बियाई खिलाड़ी ने इसके साथ ही आठवीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने कुलदीप, बनाए कई रिकॉर्ड

दूसरी वरीय राफेल नडाल ने वर्ष 2011 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब तक वह छठी बार विंबलडन और 28वीं बार ओवरऑल ग्रैंड स्लेम सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे हैं।

18वें ग्रैंड स्लेम के लिए खेल रहे नडाल को अब खिताबी मुकाबले में तीन बार के पूर्व चैंपियन नोवाक जोकोविक की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

Ind v Eng: पहले वनडे से बाहर हुए भुवनेश्वर, इस तेज गेंदबाज को मिला पदार्पण का मौका

जोकोविक ने ग्रैंड स्लेम में ओवरऑल 32वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ग्रैंड स्लेम में ओवरऑल सबसे ज्यादा (44) बार रोजर फेडरर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि इस बार वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में ना कामयाब रहे। रोजर फेडरर को दक्षिण अफ्रीका के एंडरसन से हार का सामना करना पड़ा है।