Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, अलग-थलग रखना है इनकी नीति

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान जो आज एक राजनेता है और उन्होंने हाल ही में कहा है कि पूर्व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को अच्छा करने का प्रयास किया था, किन्तु भारत सरकार के पाकिस्तान विरोधी आक्रामक हाव-भाव ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच मौजूदा गतिरोध को जन्म दिया है जिसके कारण सम्बन्ध नहीं बन पाए है।

former-pakimran-khans-picture-on-social-media-as-lord-shiva-create-chaosistani-cricketer-imran-khan-speaks-about-his-third-marriage

इसके अलावा पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के नेता इमरान खान ने यह भी कहा कि आज देश की जटिल पॉलिटिक्स की वास्तविकताओं को समझने वाला व्यक्ति ही प्रधानमंत्री आवास में जाएगा।

साथ ही आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इमरान खान ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 88 टेस्ट और 175 वनडे मैच खेले थे जिसमें इन्होंने कुछ समय तक कप्तानी भी सम्भाली थी।

इन्होंने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा है, “नवाज शरीफ ने भारत के साथ संबंधों को अच्छा करने की पूरी कोशिश की थी। शरीफ ने हर बड़े से बड़ा प्रयास किया था, यहां तक कि उन्होंने भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने घर आने का न्यौता दिया था। किन्तु उन्हें शायद यह लगता है कि पाकिस्तान को अलग रखना भारतीय पीएम मोदी सरकार की नीति हो सकती है।” इमरान खान ने भारत सरकार का हावभाव आक्रामक माना है।

गौरतलब है कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर 2015 में पाकिस्तान का दौरा किया था किन्तु जनवरी 2016 में हुए पठानकोट हमले के बाद दोनों देशों में सम्बन्ध तनावपूर्ण हो चुके है।

पाकिस्तान की विदेश नीति में सेना के प्रभाव पर बात करते हुए क्रिकेटर और राजनेता खान ने कहा, “जहां सिक्योरिटी की समस्या होगी, वहाँ थल सेना को शामिल किया जाएगा। यदि आप अफगानिस्तान में अमेरिका की नीति को देखें, तो कई अमेरिकी-अफगान नीतियां पेंटागन से प्रभावित हुई हैं। यहां तक कि जब बराक ओबामा ने अफगानिस्तान में युद्ध जारी नहीं रखना चाहा, तब उन्हें इसे जारी रखना पड़ा, क्योंकि उन्हें पेंटागन ने इसके लिए मनाया।”

इमरान खान ने साल 1992 में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। पूरे कैरियर में इन्होंने 88 टेस्ट मैचों में 37 की औसत से ज्यादा रन और 362 विकेट भी लिए थे। इनके अलावा 175 वनडे मैचों में 33 की औसत से रन और 182 विकेट चटकाये लेकिन अब ये पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के मुख्य नेता है।

The post पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, अलग-थलग रखना है इनकी नीति appeared first on SportzWiki Hindi.