Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज किये जाने के बाद धोनी के पास पहुंचे पार्थिव पटेल

इंग्लैंड दौरे के सीमित ओवरों की सीरीज खत्म हो चुकी है जिसके बाद कई खिलाड़ी वापस भारत आ गए हैं। यहां तक कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी भी वापस लौट चुके हैं, जिन्होंने वनडे में कड़ी मेहनत का सामना किया और अब खेल से ब्रेक का आनंद लेंगे। इस बीच, टेस्ट टीम की घोषणा की गई है और चयनकर्ताओं ने पार्थिव पटेल की बजाय युवा ऋषभ पंत के साथ जाना पसंद किया।

भारत के नियमित विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोटिल हो गए थे और अब लंबे समय तक बाहर रहने की उम्मीद है। इस कारण युवा ऋषभ पंत को मौका दिया है, जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही वर्तमान में, दिनेश कार्तिक को पहले तीन टेस्ट मैचों में जगह दी गयी है किन्तु एक बार फिर से पार्थिव पटेल को लाइन में ही खड़े रहना पड़ा है।

हालाँकि आपको बता दें कि, बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह मिली थी, लेकिन खुद को साबित नहीं कर पाए थे. इस कारण फिर से नजरअंदाज कर दिया गया और अभी कैरियर लगभग समाप्ति के कगार पर है। साथ ही धोनी के साथ बात करते हुए भी इन्हें देखा गया है।

धोनी ने दिए पार्थिव पटेल को टिप्स

एमएस धोनी, भारत लौटने के तुरंत बाद, पूर्व मंत्री प्रफुल पटेल की पूर्णा पटेल की शादी के संगीत समारोह में भाग लेने पहुंचे। जहीर खान, आरपी सिंह, पार्थिव पटेल और इरफान पठान जैसे कई क्रिकेटरों ने इस आयोजन में अपनी उपस्थिति ली। जब क्रिकेटर्स एक साथ आते हैं, तो खेल के बारे में चर्चाएं तो होती ही हैं।

आरपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इवेंट के दौरान पार्थिव और धोनी की एक चर्चा में शामिल होने की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने एक मजाकिया कैप्शन भी दिया, “दो विकेटकीपर और एक तेज गेंदबाज। अंदाज लगाइए कि हम किस पर चर्चा कर रहे हैं? “ लेकिन लग तो यही रहा है कि माही पार्थिव पटेल को टिप्स दे रहे है लेकिन इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।

The post इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज किये जाने के बाद धोनी के पास पहुंचे पार्थिव पटेल appeared first on SportzWiki Hindi.