स्पोर्ट्स डेस्क:एक अगस्त से भारत और इंग्लैंड की बीच शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का शुरू होगी। लेकिन इस टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज को जीतने वाली टीम के लिए अपनी भविष्यवाणी कर दी है। स्टेन ने कहा की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वह इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रह है। स्टने ने बताया की मेजबान को अपने होम ग्राउंड में खेलने का फायदा होगा और इस वजह से इंग्लैंड को प्रबल दावेदार मानते हैं।
लेकिन स्टेन ने कहा कि विराट सेना जीत के लिए तैयार है। इस सीरीज में जो भी टीम अच्छा खेलेगी वह इस सीरीज को जीतने में कामायाब होगी। भारतीय गेंदबाजी का आक्रमण थोड़ा कमजोर है,क्योंकि जसप्रीत बुमरा पहले टेस्ट के लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार कम से कम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे इसलिये उन्हें अपने दूसने तेज गेंदबाजों पर निर्भर रहना होगा। स्टेन ने कहा की अगर मैं अपना पैसा लगाऊंगा तो वह निश्चित रूप से इंग्लैंड पर लगाउंगा। इंग्लैंड टीम के चयनकर्ताओं ने लेग स्पिनर आदिल राशिद को इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इस 13 सदस्यीय टीम में भारतीय बल्लेबाजों को करारा जवाब देने के लिए एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को इसमें शामिल किया है।
इस सीरीज से पहले दोनों टीमे अभ्यास मैच खेल रही है। इस अभ्यास मैच भारत ने 395 रन बनाने। भारतीय टीम को जवाब देने के लिए एसेक्स ने अपनी पारी की शुरुआत की लेकिन पांच विकेट खोकर 237 रन बना पायी। अभी भी एसेक्स की टीम भारत के लक्ष्य से काफी पीछे है उन्हें भारत के बराबर रन बनाने के लिए अभी 158 रन की जरुरत है। तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (उप कप्तान), करूण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर
Herald