Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेब्यू टेस्ट के दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुआ था यह दिग्गज, आज है महान खिलाड़ी

हर खिलाड़ी को एक सपना होता है कि वो जब अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहली बार उतरे तो ऐसा यादगार प्रदर्शन करें कि सालों तक हर किसी के जहन में रहे। लेकिन विश्व क्रिकेट में अब तक कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, तो अपने शुरूआती मैच में तो कोई कमाल नहीं कर सके लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को खास मुकाम तक पहुंचाया।

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज ग्राहम गूच अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में नहीं खोल सके थे खाता

कुछ ऐसे ही हुआ इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच के साथ उनके लिए उनका पहला मैच बुरी शुरूआत के लिए जाना गया जिसमें ग्राहम गूच दोनों ही पारियों में शून्य बनाकर चलते बने लेकिन बाद में आगे जाकर वो इंग्लैंड के महान बल्लेबाज बने।

ग्राहम गूच ने 1975 में की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी करियर की शुरूआत

आज हम ग्राहम गूच की बात इसलिए कर रहे हैं कि सोमवार को उनका जन्मदिन गया है। ग्राहम गूच का जन्म 23 जुलाई 1953 को हुआ। ग्राहम गूच ने अपने 22 साल की उम्र में 10 जुलाई 1975 को अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की। ग्राहम गूच ने अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ किया। इस मैच में डेब्यू कर रहे ग्राहम गूच पर नजरें थे।

दोनों ही पारियों में गूच नहीं बना सके एक भी रन

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 359 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैक के सामने पूरी तरह से बिखर गई और इंग्लैंड की पहली पारी केवल 101 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। ग्राहम गूच अपना खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फॉलोऑन दिया लेकिन इंग्लैंड दूसरी पारी में भी 173 रनों पर ऑलआउट होकर एक पारी और 85 रनों से मैच हार गई। ग्राहम गूच दूसरी पारी में भी खाता खोलने से वचिंत रहे।

गूच बाद में बने इंग्लैंड के सबसे महान बल्लेबाज

इस निराशाजनक शुरूआत के बाद इंग्लैंड के चयनकर्ताओ ने ग्राहम गूच को बाहर कर दिया। तीन साल तक बाहर रहने के बाद 25 साल की उम्र में गूच ने एक बार फिर से इंग्लैंड टीम में जगह बनायी। जिसके बाद तो ग्राहम गूच ने इतिहास रच दिया। इसके बाद ग्राहम गूच ने अपने करियर को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। गूच ने अपने करियर में खेले 118 टेस्ट मैचों में 8900 रन बनाने में कामयाब रहे। गूच ने इस दौरान 20 शतक और 46 अर्धशतक जड़े।

ग्राहम गूच के करियर में खास बात ये रही कि वो इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में लंबे समय तक रहे। आखिर उनका ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने तोड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post डेब्यू टेस्ट के दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुआ था यह दिग्गज, आज है महान खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.