Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने पर भड़के आकाश चोपड़ा ने सीधे तौर पर इन्हें ठहराया इसका जिम्मेदार

भारतीय क्रिकेट का आयरलैंड दौरे के बाद एक महत्वपूर्ण इंग्लैंड दौरा शुरु होने वाला है. तीन जुलाई को तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. आयरलैंड में आसानी से सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड टीम एक चुनौती होगी. वहीं इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया द्वारा खेली जाने वाली फुटबॉल पर सवाल उठाए हैं.

आयरलैंड मे विराट कोहली ने लगभग सभी खिलाड़ियों को मौका देना का प्रयास किया, जिससे वह इंग्लैंड दौरे पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकें. मगर वाशिंगटन सुंदर टीम से बाहर नज़र आए. जिसका कारण उनका चोटिल होना है. शानदार स्पिनर गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हो गए थे.

क्रिकेट मैच से पहले फुटबॉल क्यों ? : आकाश चोपड़ा 

चोटिल होने की वजह से वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड में होने वाली सीरीज भी नही खेल पाएंगे. आकाश चोपड़ा ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया है. जिसमें वह टीम इंडिया द्वारा ट्रेनिंग में खेली जा रही फुटबॉल पर सवाल उठा रहे हैं.

ट्वीट में उन्होंने लिखा

”आयरलैंड दौरा मिस करने वाले वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड दौरा भी मिस करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि वह ट्रेनिंग सेशन के दौरान फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हो गए थे. यह क्रिकेटर ट्रेनिंग में फुटबॉल क्यों खेलते हैं ? क्या ये जोखिम भरा है ?”

अपने इस ट्वीट में अपलोड किए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा है कि खिलाड़ियों का मैच से पहले फुटबॉल खेलना भारत के लिए खतरा साबित हो सकता है. आकाश ने युवराज और रोहित शर्मा के भी उदारहण देते हुए बताया कि जब ये खिलाड़ी मैच से पहले फुटबॉल खेलते हुए चोट का शिकार हो गए थे.

भारतीय टीम को 3 से 8 जुलाई तक तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. जबकि इसके बाद 12 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वहीं पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अगस्त से शुरु होगी.

The post जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने पर भड़के आकाश चोपड़ा ने सीधे तौर पर इन्हें ठहराया इसका जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.