खेल डेस्क।पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी शनिवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 7 जुलाई, 1981 को रांची, बिहार में हुआ था। टीम इंडिया महेन्द्र सिंह धोनी के जन्मदिन से दो घंटे पहले इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टी-20 मैच को जीतकर उन्हें इस दिन का विशेष तोहफा देना चाहेगी।
आज ही टी-20 शृंखला पर कब्जा करने उतरेगी भारतीय टीम
वहीं भारत के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास भी इस मैच में कई उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा। इस मैच में उतरने के साथ ही वह भारत के सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिनके नाम 500 से अधिक अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि दर्ज हैं।
दिविज शरण और आर्तेम सिताक ने विम्बलडन में किया विजयी आगाज
धोनी का यह पांच सौवां अन्तरराष्ट्रीय मैच होगा। वह अभी तक 318 वनडे, 90 टेस्ट और 91 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा उनके पास टी-20 क्रिकेट में 1500 रन बनाने की उपलब्धि हासिल करने का मौका भी होगा। वह अभी अपने 91 टी-20 मैचों में 1455 रन बना चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल के लिए उन्हें 45 रन की आवश्यकता थी।
पृथ्वी शॉ के शतक से भारतीय टीम ने की शानदार वापसी
वहीं धोनी के पास क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में दो अन्य उपलब्धियां हासिल करने का भी मौका भी होगा। अगर उन्होंने इस मैच में तीन छक्के लगा दिए तो उनके अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 50 छक्के पूरे हो जाएंगे।
इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान के पास अन्तरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में कैचों का अर्धशतक पूरा करने का भी मौका है। अगर इस मैच में उन्होंने एक कैच और पकड़ लिया तो वह इस मुकाम को हासिल कर लेंगे।
महेन्द्र सिंह धोनी ने टी-20 अन्तरराष्ट्रीय करियर के 91 मैचों में 36.37 की औसत से रन बनाए हैं। इस फॉर्मेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन है। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं।
गौरतलब है कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी।