जकार्ता। गत चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांतको इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में उलटफेर का सामना करना पड़ा है। जबकि भारत की स्टार बैडमिंटन महिला खिलाड़ी सिंधु ने रोमांचक जीत के साथ प्री- क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बांग्लादेश अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम स्कोर पर हुई आउट
विश्व के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी श्रीकांत को एक बार फिर से फार्म में चल रहे जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोटा से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इससे पहले श्रीकांत को मलेशिया ओपन के सेमीफाइलन में भी इस जापानी खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत को इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में 21-12, 14-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच में श्रीकांत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-12 से अपने नाम किया।
पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे के इस बल्लेबाज ने रच दिया ये इतिहास
इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेमों में जीतहासिल की। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच ये मुकाबला एक घंटे तक चला। विश्व के पूर्व नंबर दो मोमोटा के खिलाफ श्रीकांत को सातवीं हार का सामना करना पड़ा है।
इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले राहुल ने बोली अपने लिए ये बड़ी बात...
वहीं पीवी सिंधु ने अपने मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-15, 19-21, 21-13 से हराकर अन्तिम 16 में प्रवेश किया।अब इस भारतीय स्टार खिलाड़ी का अगले दौर में जापान की अया ओहोरी से मुकाबला होगा।
इससे पहले भारत की वैष्णवी रेड्डी जक्का को डेनमार्क को लिने होजमार्क कजार्सफेल्ट से 12-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरूष युगल जोड़ी को चीन की लियू चेंग और झांग नान की जोड़ी से हार झेलनी पड़ी।
फीफा विश्व कप: ये खिलाड़ी है गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे
चीन की लियू चेंग और झांग नान की जोड़ी ने ये मुकाबला 21-15, 15-21,17-21 से अपने नाम किया।प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भी चुनौती मिश्रित युगल में समाप्त हो गई।