Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

परेरा की फिरकी में फंस द.अफ्रीका ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रीलंका ने जीता पहला टेस्ट

गाले। ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा (मैच में दस विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने पहले टेस्ट के तीसरे ही दक्षिण अफ्रीका को 278 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा की फिरकी का सामना नहीं कर सका। दूसरी पारी में तो वह केवल 73 पर ही ढेर हो गई। यह उनका क्रिकेट में वापसी के बाद सबसे यह सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है।

इससे पहले वह 25 नवंबर, 2015 को भाारत के खिलाफ नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में 79 पर ढेर हो गया था। वैसे दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट इतिहास की बात की जाए तो उसका सबसे छोटा स्कोर केवल 30 रन ही है। वह 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ इस स्कोर पर आउट हो गया था।

चौथी पारी में मेहमान टीम 352 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन वह इस स्कोर के दबाव में केवल 28.5 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका ने पहली पारी में 287 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी केवल 126 रन पर ढेर कर दी। यह मेहमान टीम का श्रीलंकाई जमीन पर न्यूनतम स्कोर था। इसके बाद श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 190 रन बना दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 352 रन क लक्ष्य दिया।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा की फिरकी के सामने घुटने टेक दिए। पहली पारी में चार विकेट हासिल करने वाले परेरा ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में भी छह विकेट झटके। इसके कारण दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पर सके।

मेहमान टीम की ओर से वेर्नाेन फिलेंडर ने सबसे ज्यादा नाबाद 22 रन बनाए। जबकि सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम ने 19 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 10 रन का योगदान दिया।श्रीलंका की ओर से पहली पारी में दो विकेट हासिल करने वाले रंगना हेराथ ने दक्षिण अफ्रीकी की दूसरी पारी में भी तीन विकेट झटके।इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।