Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

द वॉल के आईसीसी हॉल में शामिल होने पर सचिन तेंदुलकर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ क्रिकेट में अपनी शानदार उपलब्धियों के कारण आईसीसी द्वारा ‘हॉल ऑफ़ द फेम’ में शामिल किए गए हैं. मौजूदा समय में अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ये सम्मान पाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. आईसीसी ने आयरलैंड के डबलिन में आयोजित समारोह में राहुल द्रविड़ के नाम की घोषणा की.

क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले द्रविड़ के आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने पर कई दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है. इसी कड़ी में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी एक अलग अंदाज़ में द्रविड़ को बधाई दी है.

सचिन तेंदुलकर ने दी द्रविड़ को बधाई 

राहुल द्रविड़ क्रिकेट में दीवार के नाम से जाने जाते हैं. वह जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आते तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों का उनका विकेट निकलना मुश्किल हो जाता. इसी को ध्यान में रखते हुए सचिन तेंदुलकर ने द्रविड़ को आईसीसी हॉल ऑफ़ द फैम में शामिल होने पर कहा ”बधाई राहुल द्रविड़. आखिरकार दीवार(वॉल) हॉल में है. बहुत अधिक डिजर्व करते हो”

राहुल द्रविड़ व्यस्तता के चलते इस अवार्ड सेरेमनी में नही पहुंच पाए. हालांकि उन्होंने एक वीडियो सन्देश के जरिए आईसीसी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होना सम्मान और गर्व की बात है.

सम्मानित वर्ग में शामिल करने के लिए मैं आईसीसी का शुक्रियाअदा करता हूं. मैंने जिन्हें अपना आइडल माना उनके साथ इस सम्मानित लिस्ट में शामिल किया जाना सौभाग्या की बात है”

राहुल द्रविड़ से पहले चार भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. सबसे पहले 2009 में बिशन सिंह वेदी को इसमें शामिल किया गया था. जबकि इसी वर्ष पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर भी हॉल ऑफ़ द फेम में शामिल किए गए. वहीं 2015 में इस सम्मान से सम्मानित होने वाले अनिल कुंबले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं.

 

The post द वॉल के आईसीसी हॉल में शामिल होने पर सचिन तेंदुलकर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.