Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेविड विली ने दुसरे मैच से पहले तोड़ी चुप्पी बताया क्यों हुई थी भुवी और उनके बीच लड़ाई

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आज खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में जहां इंग्लैंड की टीम सीरीज में बराबरी चाहेगी तो वहीं भारतीय टीम की नजरें सीरीज सील पर रहेगी।

भुवी के साथ हुई बहस को लेकर डेविड विली ने तोड़ी चुप्पी

इस सीरीज के मंगलवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का बीच शब्दों के आदान-प्रदान की शुरूआत होते देखा गया जब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली के बीच कुछ बहस देखी गई। डेविड विली ने भुवी के साथ हुई बहस को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।  और कुलदीप यादव और भुवनेश्ववर कुमार दोनों पर ही झूठे रनअप का आरोप लगाया।

पहले मैच में भुवी और विली के बीच हुई थी जुबानी जंग

दरअसल इस मैच के दौरान इंग्लैंड की पारी के 10वें ओवर में कुलदीप यादव दो बार गेंदबाजी का रनप लेकर रूके। जोस बटलर को गेंदबाजी से रूकने के बाद दूसरे छोर पर खड़े एलेक्स हेल्स को लगा कि ये उनको रन आउट करने की कोशिश है। इसके बाद कुलदीप ने अपने अगले ओवर में भी ऐसा ही किया। जिसके बाद हेल्स और बटलर ने अंपायर से शिकायत की। इंग्लैंड की पारी के दौरान ही भुवनेश्वर कुमार ने भी डेविड विली के सामने ऐसा किया जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई।

भुवी ने जो किया वो नहीं है क्रिकेट भावना

इसको लेकर विली ने कहा कि “मुझे लगता है कि वो(भुवनेश्नर) देख रहे थे कि मैं क्या करने जा रहा हूं। उन्होंंने इस तरह से कई बार किया। स्पिन गेंदबाजों ने भी  ऐसा किया। मुझे नहीं पता कि इसको लेकर नियम क्या हैं। मुझे भी ये बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ये क्रिकेट की भावना में सही  है।  वैसे ये मेरा काम नहीं है  उन्हें क्या और  क्या नहीं करना चाहिए ।  मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहता। मुझे लगता है मैं इसे नहीं करूंगा क्योंकि ये सही नहीं है।

माइक्रोफ़ोन और कैमरों से बचकर रहते हैं खिलाड़ी

डेविड विली ने आगे कहा कि

“ये कुछ बड़ा नहीं था। मुझे लगता है कि माइक्रोफोन और कैमरों की वजह से लोग इन चीजों को लेकर थोड़ा परेशान हो जाते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने मुझ पर कोई दवाब बनाया। उनके पास कुछ आक्रमक खिलाड़ी हैं और ये खेल का हिस्सा है। ये सालों से होता आया है, लेकिन पहले के समय में माइक्रोफोन और कैमरों की कमी की वजह से ज्यादा चर्चा में नहीं आता था। मौजूदा समय में ऐसी चीजें ज्यादा ध्यान खींचती हैं। मुझे टकराव से कोई दिक्कत नहीं। मैं पहले भी इसका हिस्सा रहा हूं। अगर मेरे साथ ऐसा होता है तो मैं आगे बढ़कर हिस्सा लेने से चूकूंगा नहीं।  हमें क्रिकेट खेलने और ये चीजें दूसरों पर छोड़ने की सलाह मिली है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post डेविड विली ने दुसरे मैच से पहले तोड़ी चुप्पी बताया क्यों हुई थी भुवी और उनके बीच लड़ाई appeared first on SportzWiki Hindi.