Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अटलांटा ओपन: हैरिसन को हराकर इश्नर ने पांचवीं बार जीता खिताब

मेड्रिड: अमेरिकी टेनिस स्टार जॉन इश्नर ने रविवार को अपने ही देश के रायन हैरिसन को हराकर अटलांटा ओपन खिताब पांचवीं बार जीत लिया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक दो घंटे तक चले फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-9 इश्नर ने हैरिसन को 5-7,6-3, 6-4 से हराया।

इश्नर ने खिताबी मुकाबले में आठ एस अपने नाम किए जबकि हैरिसन सिर्फ चार एस ही लगा सके। बीते छह साल में इश्नर ने पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है।

पहला सेट गंवाने के बाद भी इश्नर ने हालांकि संयम नहीं खोया और बिना किसी बाधा के बाकी के दो सेट जीतते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

The post अटलांटा ओपन: हैरिसन को हराकर इश्नर ने पांचवीं बार जीता खिताब appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.