विश्व क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक के रूप में अपने आप को स्थापित कर चुके दक्षिण अफ्रीका के स्पीड स्टार डेल स्टेन के लिए पिछले कुछ साल बेहतर नहीं रहे हैं। डेल स्टेन को इस दौरान बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। डेल स्टेन पिछले दो साल से चोट दर चोट को शिकार हो रहे हैं और इसी कारण से उनको बहुत ही कम क्रिकेट के मैदान में सक्रिय देखा गया है।

डेल स्टेन पिछले कुछ सालों से नहीं खेल पा रहे ज्यादा क्रिकेट
डेल स्टेन को क्रिकेट इतिहास का सबसे शानदार गेंदबाज माना जाता है। डेल स्टेन के आंकड़े इसके गवाह हैं। स्टेन आखिरी बार भारत के खिलाफ इस साल की शुरूआत में करीब एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने में सफल रहे लेकिन केवल 17.4 ओवर करते ही स्टेन को चोट ने एक बार फिर से चपेट में ले लिया तब से वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

श्रीलंका के खिलाफ वापसी के बाद स्टेन के पास है शॉन पोलाक को पीछे छोड़ने का मौका
स्टेन को कुछ ही दिनों में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में जगह दी गई है। डेल स्टेन के लिए ये बहुत बड़ा मौका है और वो उन लोगों का मुंह भी बंद कर सकते हैं जो अब ये कहने लगे है कि स्टेन का करियर खत्म हो गया है। डेल स्टेन ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 86 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वो अपने नाम 419 विकेट हासिल कर चुके हैं। स्टेन के पास 12 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में 3 विकेट लेते ही दक्षिण अफ्रीका के सफलतम गेंदबाज करने का मौका है।

स्टेन हासिल करना चाहते हैं 100 टेस्ट और 500 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में टेस्ट क्रिकेट में पूर्व महान गेंदबाज शॉन पोलाक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने 422 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में तीन विकेट लेते ही स्टेन शॉन पोलाक से आगे निकल जाएंगे। इसके अलावा खुद स्टेन करियर में दो खास रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं। इन्होंने अपने नए मील के पत्थर को लेकर खुद कहा कि “सौ टेस्ट मैच खेलना आश्चर्यजनक होगा और 500 विकेट लेना अविश्वसनीय होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post संन्यास लेने से पहले यह मिशाल कायम करना चाहते है अफ्रीकी स्टार डेल स्टेन appeared first on SportzWiki Hindi.