स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज एक अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के पहले के तीन मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में दो खिलाड़ियों के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इंग्लैंड दौर में टी20 और वनडे में शानदार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल नहीं होने पर सभी को हैरानी हुई है। इस टीम में जगह नहीं मिलने पर रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा है कि 'सूरज कल फिर निकलेगा'। रोहित की इस बात से लगता है की रोहित को टीम में जगह नहीं मिलने पर वह थोड़े नाराज है। लेकिन रोहित को पहले टेस्ट में मौका दिया गया था लेकिन वह टेस्ट में ज्यादा सफल नहीं हो सकें।
इस वजह से रोहित को टीम में शामिल नहीं किया गया है। रोहित ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी लेकिन पिछले 11 वर्षों में जहां उन्होंने 183 वनडे और 84 टी 20 मैच खेले है वहीं रोहित इस दौरान सिर्फ 25 टेस्ट ही खेल पाए है। रोहित शर्मा ने अपने 25 टेस्टों में आखिरी टेस्ट इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।भारतीय टीम ने विकेटकीपर रिषभ पंत को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पहले तीन टेस्टों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टेस्ट सीरीज में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के साथ भारत के सबसे अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा के साथ तीसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज में शामिल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली।
भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी
Herald