Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले ही टेस्ट से पूर्व कप्तान जो रूट ने की घातक गेंदबाजी, बढ़ी भारतीय टीम की चिंता

टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेलने वाली है। इससे पहले आज से तीन दिवसीय टेस्ट मैच भी शुरू हो रहा है जिसमें कई खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखा सकते है। हालाँकि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी परेशानी तो जो रूट बनकर उभरे है। जी हाँ, वो घरेलू क्रिकेट में इन दिनों जबदरस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है।

जानकारी के लिए बता दें कि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड तो टीम इंडिया के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी के लिए रणनीति बना ही रहे है, लेकिन टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट भी बल्लेबाजी के बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है। रूट जिन्होंने चौंरी क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की है और टीम इंडिया के लिए परेशानी बनती नजर आ रही है।

5 रन देकर लिए 4 विकेट

इसी बीच आपको बता दें कि यॉर्कशायर टीम की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट ने शानदार स्पिन गेंदबाजी की है और इस दौरान इन्होंने एक या दो नहीं बल्कि चार बल्लेबाजों को वापस पैवेलियन भेजा है।

रूट ने मैच की दूसरी पारी में महज 7.4 ओवर में गेंदबाजी की और इसमें पांच ओवर तो मेडन निकाले और साथ ही महज 5 रन देकर इन चार बल्लेबाजों को वापस पैवेलियन भेज दिया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इनका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एसेक्स और भारत के बीच आज से तीन दिवसीय टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला खिलाड़ियों को तैयारी के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि पांच टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सके। पहला मुकाबला 1 अगस्त से खेला जाएगा।

The post पहले ही टेस्ट से पूर्व कप्तान जो रूट ने की घातक गेंदबाजी, बढ़ी भारतीय टीम की चिंता appeared first on SportzWiki Hindi.