Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली विजय इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हुए फेल, लेकिन टीम से नजरअंदाज किये गये इस खिलाड़ी के सामने अंग्रेज नतमस्तक

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1 अगस्त से खेली जाने वाली है इससे पहले भारतीय टीम के दो मुख्य खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय को भारत ए टीम में खेलने का मौका दिया गया। लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज खुद को साबित नहीं कर पाए है। जी हाँ, भारत ए और इंग्लैंड लायंस बीच मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें इंग्लैंड की टीम स्थिति बहुत मजबूत दिख रही है।

इससे पहले आपको बता दें कि इस मैच इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद पहली पारी में 423 रन बनाये। इस दौरान एलिस्टर कुक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों की पारी खेली जिसके चलते टीम का स्कोर 400 से पार हो पाया।

ऐसा रहा है अब तक पूरा मैच

इंग्लैंड ने पहली पारी में काफी जबदरस्त खेल दिखाते हुए 423 रन बनाये जिसमें एलिस्टर कुक ने सबसे ज्यादा 180 और इनके अलावा डेविड मलान ने 74 और निक गब्बिस ने 73 रन बनाये। जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 और शहबाज नदीम ने 3 विकेट लिए।

इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में बहुत खराब प्रदर्शन किया और महज 197 रन बनाये। जिसमें पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली। इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 58 और अजिंक्य रहाणे ने 49 रन बनाये। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड लायंस ने 5 विकेट पर 194 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

हार की तरफ बढ़ रही है टीम इंडिया

इस तरह इस मैच में भारत को 421 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन अभी तक बहुत खराब शुरुआत की है। पृथ्वी शॉ और मुरली विजय दोनों बिना कोई रन बनाये ही आउट हो गए है। इनके अलावा मयंक अग्रवाल भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए है। अभी क्रीज पर नाइट वॉचमैन के रूप में शाहबाज नदीम बल्लेबाजी कर रहे है और आज चौथा दिन खेला जाने वाला है।

The post मुरली विजय इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हुए फेल, लेकिन टीम से नजरअंदाज किये गये इस खिलाड़ी के सामने अंग्रेज नतमस्तक appeared first on SportzWiki Hindi.