आपको बता दे की इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। जहां उन्हें 1 अगस्त यानि कल से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। फिर इसके बाद भारतीय टीम को अगले साल न्यूज़ीलैंड का दौरा करना है और अब इस दौरे के शेड्यूल का एलान हो गया है। अगले साल जनवरी-फरवरी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलगी। ये सभी मैच बहुत रोमांचक देखने को मिल सकते है।
आपको बता दे की इस दौरे की शुरुआत भारतीय टीम 23 जनवरी को नेपियर में पहला वनडे मैच खेलकर करेगी। भारतीय टीम के साथ ही भारतीय महिला टीम भी उसी दौरान न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। आपको बता दे की टी-20 सीरीज के मैच डबल हेडर (एक ही दिन में पुरुष और महिला टीम के मैच) होंगे। पुरुष और महिला टीमों के अलावा इंडिया ए टीम भी न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। दौरे पर टीम को 3 चार दिवसीय मैच खेली और 3 पचास ओवरों के मैच खेलने हैं।आपको बता दे की दोनों टेमो शानदार खिलाड़ी है।
गौरतलब है न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय टीम अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी। इसलिए कई खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है और कुछ नए प्रयोग किए जा सकते हैं।
भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल
वनडे सीरीज :
23 जनवरी : पहला वनडे (नेपियर)
26 जवनरी : दूसरा वनडे (माउंट माउनगानुई)
28 जनवरी : तीसरा वनडे (माउंट माउनगानुई)
31 जनवरी : चौथा वनडे (हेमिल्टन)
3 फरवरी : पांचवां वनडे (वेलिंगटन)
टी20 सीरीज :
6 जनवरी : पहला टी20 (वेलिंगटन)
8 जनवरी : दूसरा टी20 (ऑकलैंड)
10 जनवरी : तीसरा टी20 (हेमिल्टन)
महिला टीम का शेड्यूल :
वनडे सीरीज :
24 जनवरी : पहला वनडे (नेपियर)
29 जनवरी : दूसरा वनडे (माउंट माउनगानुई)
1 फरवरी : तीसरा वनडे (हेमिल्टन)
टी20 सीरीज :
6 जनवरी : पहला टी20 (वेलिंगटन)
8 जनवरी : दूसरा टी20 (ऑकलैंड)
10 जनवरी : तीसरा टी20 (हेमिल्टन)
Herald