Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट से बाहर रहेंगे श्रीलंकाई कप्तान और अधिकारी

Sri Lanka captain Dinesh Chandimal

कोलंबो, 12 जुलाई: श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल और श्रीलंका क्रिकेट के दो शीर्ष अधिकारी सजा लंबित रहने तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहने पर राजी हो गए हैं ।

चांदीमल, कोच चंदिका हाथुरूसिंघा और मैनेजर असांका गुरूसिंघा को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान खेलभावना के उल्लंघन के दोषी पाये गए थे ।

आईसीसी ने कहा कि एक न्यायिक आयोग ने सुनवाई खत्म कर ली है लेकिन फैसला बाद में सुनाया जायेगा ।

आईसीसी ने कहा ,‘‘ इस बीच चांदीमल, हाथुरूसिंघा और गुरूसिंघा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहने पर रजामंदी जताई है ।’’ 

The post दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट से बाहर रहेंगे श्रीलंकाई कप्तान और अधिकारी appeared first on SportzWiki Hindi.