Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम के साथ इन खिलाड़ियों को मिला ये स्थान

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज एक अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के पहले के तीन मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम के इंग्लैंड का दौरा ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम ने अपने दौरे की शुरूआत टी20 सीरीज को जीतकर कर थी। लेकिन इसके बाद वनडे सीरीज में भारत को हार मिली है। इस वजह से भारत को आईसीसी के रैकिंग में नंबर एक टीम होने का अवसर गंवा दिया है। इस सीरीज के भारत को कोई ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। लेकिन अगर भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह रैकिंग के मामले में बहुत अच्छे नंबर हासिल करके अपना नंबर एक ताज बरकार रख पाएंगी। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली अच्दा प्रदर्शन करते है तो टेस्ट के नंबर एक खिलाड़ी बन सकते हैं। इस सीरीज में भारतीय स्पिन गेंदबाजों के पास भी नंबर एक का स्थान पाने का अच्छा मौका है। चेतेश्वर पुजारा के पास भी अपनी रैकिंग में सुधान करने का अच्छा मौका है।

भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी


आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग

टीम मैच अंक रेटिंग
भारत 29 3634 125
दक्षिण अफ्रीका 35 3712 106
ऑस्ट्रेलिया 33 3499 106
न्यूजीलैंड 23 2354 102
इंग्लैंड 39 3772 97

आईसीसी टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज

स्थान नाम देश रेटिंग
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 929
2 विराट कोहली भारत 903
3 जो रूट इंग्लैंड 855
4 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 847
5 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 820

आईसीसी टॉप-10 टेस्ट गेंदबाज
स्थान नाम देश रेटिंग
1 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 899
2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 892
3 रविंद्र जडेजा भारत 866
4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 834
5 रविचंद्रन अश्विन भारत 811

आईसीसी टॉप-10 टेस्ट ऑलराउंडर्स
स्थान नाम देश रेटिंग
1 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 420
2 रविन्द्र जडेजा भारत 394
3 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 379
3 रविचंद्रन अश्विन भारत 366
5 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 355



Herald