Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे ने खोला राज इस रणनीति के साथ इंग्लैंड गयी है भारतीय टीम

इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के साथ दौरे की शुरुआत की है. मंगलवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत  ने इंग्लैंड को हराकर एक आसान जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो केएल राहुल और कुलदीप यादव रहे. राहुल ने जहां अपनी शानदार शतकीय पारी से भारत को लक्ष्य तक आसानी से पहुंचा दिया. वहीं कुलदीप ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया था.

टीम इंडिया का यह इंग्लैंड दौरा दो महीने से अधिक का है. टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जबकि इसके बाद अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी.

टेस्ट सीरीज के दौरान भारत को इंग्लैंड से एक बड़ी चुनौती मिलेगी. ऐसे में टेस्ट टीम में मौजूद अजिंक्य रहाणे टेस्ट सीरीज के लिए मुंबई में कड़ी प्रैक्टिस कर रहे रहे हैं.

टेस्ट के लिए प्रैक्टिस कर रहे रहाणे ने ये कहा 

इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए प्रैक्टिस कर रहे रहाणे ने बताया कि ”किसी भी सीरीज या दौरे से पहले मैं अपनी प्रैक्टिस करता हूं और इसे बहुत ही आसान रखता हूं. इंग्लैंड में 15 से 20 मिनट में परिस्थितियां बदल जाती हैं. सबकुछ मौसम पर निर्भर करता है. इंग्लैंड में शरीर के पास से खेलना और जितना हो सके देर से बॉल खेलना जरुरी है. इसके साथ ही गेंद पुरानी होने का भी इंतजार करने के लिए भी धैर्य बेहद जरुरी है. प्रैक्टिस के दौरान मेरा पूरा ध्यान बॉल देर से और शरीर से करीब खेलने पर था”

सीमित ओवरों में टीम से अपनी जगह गंवाने के बारे में पूछने पर रहाणे ने कहा ”नही, मैं चिंतित हूं. मुझे पता है कि मैं सीमित ओवरों में वापसी कर सकता हूं और मुझे ये भी मालूम है कि कैसे वापसी करनी है. मुझे विश्वास है कि अगर मेरा आत्मविश्वास और इरादा सही है तो फिर यह समय पर निर्भर करेगा. ये सबकुछ निर्भर करता है कि आप लोग जो कह रहे हैं उस पर ध्यान ना देकर खुद पर विश्वास रखें. मैं न्यूज़पपेर नही पढ़ता और प्रैक्टिस पर मेहनत कर रहा हूं”

 

The post अजिंक्य रहाणे ने खोला राज इस रणनीति के साथ इंग्लैंड गयी है भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.