Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टीम के खिलाफ जल्द ही मैदान पे वनडे क्रिकेट खेलने उतरेगा नेपाल

मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने अपने विदेशी दौरों की लिस्ट जारी की है. जिसमें नेपाल जैसे क्रिकेट विकाशील देशों पर ध्यान केंद्रित किया है. एमसीसी का इन दौरों के दौरान मुख्य उद्देश्य उच्च दर्जे के क्रिकेट का प्रभाव छोड़ना का होगा. एमसीसी जिस देश में सबसे पहले दौरा करेगी वह नेपाल है. एमसीसी ने पिछली बार 2015 में नेपाल का दौरा किया था.

मिल चुका एक दिवसीय टीम का दर्जा 

नेपाल क्रिकेट टीम को 15 मार्च 2018 को बीसीसीआई द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा दिया गया था. इस देश में प्रतिभा की कमी नही है. मगर इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से पर्याप्त मौके नही मिल पा रहे हैं. अप्रैल 2015 में यहां भूकंप आने की वजह से देश को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. जिसका प्रभाव क्रिकेट पर भी पड़ा.

एमसीसी के एक अधिकारी ने दौरों की जानकारी देते हुए कहा ”मुझे ये बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि एमसीसी जिस देश का पहला दौरा करेगी वह नेपाल है. वह आज एमसीसी और नीदरलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय श्रंखला खेलने के लिए लॉर्ड्स में है और नीदरलैंड के खिलाफ उनके टी-20 मैच को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया है. वहां बढ़ते हुए क्रिकेट को सर्मथन देने का सही समय है”

एमसीसी द्वारा टीम को समर्थन देने के लिए उठाए गए कदम पर ख़ुशी जताते हुए नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खाड़का ने कहा ”देश में क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है. पिछले कुछ सालों से राष्ट्रीय टीम का विकास हुआ है. अब समय यहां के युवाओं के जुनून को सही राह पर लाने और सुविधाएं प्रदान कराने का है”

पारस ने आगे कहा ”मैं इससे काफी खुश हूं कि एमसीसी ने अपने दौरों में नेपाल को पहले शामिल किया है. मुझे लगता है इससे देश में क्रिकेट को लेकर कुछ द्रष्टिकोण जरुर बदलेगा”

मालूम हो इसी वर्ष आईपीएल सीजन में नेपाल के प्रतिभाशाली गेंदबाज संदीप लामिछाने आईपीएल में खेलने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी बने थे.

The post इस टीम के खिलाफ जल्द ही मैदान पे वनडे क्रिकेट खेलने उतरेगा नेपाल appeared first on SportzWiki Hindi.