आज से शुरू होने वाली टी- 20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने के लिए तैयार है. आत्रिकोणीय श्रृंखला में शीर्ष दो टीमों के बीच 8 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा.

इसके पहले लीग मैच होंगे. ज़िम्बाम्बे टीम में चल रहे वेतन के भुगतान के चलते उनके शीर्ष खिलाड़ियों ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा, ग्रीम क्रेमर और शॉन विलियम्स जिम्बाब्वे टीम में शामिल नहीं होंगे जोकि टीम प्रबंधन की चिंता का विषय होना चाहिए.
स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने हैमिल्टन मसाकादजा को ट्राईसीरीज के लिए अपने नए टी- 20 कप्तान के रूप में घोषित करने का फैसला किया है.
34 वर्षीय हैमिल्टन मसाकादजाआखिरी बार 2016 में टी -20 टीम का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने टीम को पांच मैचों में से तीन जीत हासिल करवाने में सफलता अर्जित की. इन्होने टी -20 मैचों में लगभग 120 रनों की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में मसहूर है.

जिम्बाब्वे ने हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत को टी -20 त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अपने अंतरिम कोच के रूप में नियुक्त किया था. 17 सदस्यीय फाइनल टीम की घोषणा के बाद, राजपूत ने घोषणा की कि
“वह अपनी टीम को सकारात्मक नतीजों की ओर ले जाने के लिए धैर्य बनाएंगे. कोच के रूप में, आपको चुनौतियों पसंद होती है और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक चुनौती है, इस चुनौती को मैंने अफगानिस्तान और भारत के साथ भी काम करते हुए पसंद किया है .”
क्रिकेट नेक्स्ट से बातचीत करते हुए कहा, ” 2017 में मुझे टी 20 कोच नियुक्त किया गया था और हमने टी -20 विश्व कप जीता था।”
ये है त्रिकोणीय श्रंखला के लिए जिम्बाम्बे की टीम
Hamilton Masakadza has been named Zimbabwe captain ahead of the T20I #TriSeries versus Pakistan and Australia in Harare. Boasting 52 T20I, 193 ODI and 36 Test appearances, at number 10 he is currently Zimbabwe’s highest-ranked batsman in the T20I format. All the best, skipper! pic.twitter.com/lAtk9DbgrW
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) June 30, 2018
हैमिल्टन मसाकाजा (कप्तान)
केफास झुवाओ
चामु चिभाभा,
वेलिंगटन मसाकादजा
ब्रायन चारी
आशीर्वाद मुजरबानी
सुलैमान मूर,
तारिसई मुसाकंद
एल्टन चिगुंबुरा
मैल्कम वालर,
पीटर मूर
तेंदई चिसोरो,
ब्रैंडन मावुता
क्रिस मपोफू
रयान बर्ल
रयान मरे
केली जर्विस
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर,कमेंट और लाइक करे …
The post वेतन विवाद की वजह से जिम्बाब्वे के कप्तान ने त्रिकोणीय सीरीज से नाम लिया वापस, टीम ने इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.