खेल डेस्क। अभी श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल द्वारा किया गया बॉल टैम्परिंग मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है कि उसे पहले ही उसकी टीम का एक अन्य खिलाड़ी विवाद में फंस गया है।
इस बार श्रीलंकाई बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलाका को खिलाडिय़ों के आचार संहिता नियम का उल्लंघन करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित किया गया है।
श्रीलंका ने 12 साल बाद टेस्ट में किया दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया
दानुष्का गुनाथिलाका को यह सजा बलात्कार के कथित आरोपों के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने दी है। मामले के अनुसार, श्रीलंकाई बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलाका के एक दोस्त पर एक विदेशी महिला द्वारा होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाया गया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में श्रीलंका टीम का हिस्सा रहे गुनाथिलाका और उसका दोस्त नॉर्वे की दो महिलाओं को रविवार प्रात: उस होटल में लेकर आए, जहां श्रीलंका की टीम रूकी हुई थी।
पाक ने 5-0 से जीती वनडे शृंखला, ये बल्लेबाज तोड़ सकता है फखर जमां का विश्व रिकॉर्ड
इसके बाद गुनाथिलाका के दोस्त श्रीलंकाई मूल के ब्रिटिश पासपोर्टधारी व्यक्ति पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीलंका बोर्ड गुनाथिलाका की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मैच फीस को भी रोकेगा। गुनाथिलाका पर श्रीलंकाई बोर्ड द्वारा लगाया गया ये निलंबन एसएससी मैच के तुरंत बाद लागू हो जाएगा।
माना जा रहा कि गुनाथिलाका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वर्तमान सीरीज के दौरान आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन किया है। ये भी माना जा रहा कि जांच में गुनाथिलाका के खिलाफ और भी नए आरोपों का खुलासा हो सकता है।
गुनाथिलाका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 57 और 61 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जबकि पहले मैच में उन्होंने 26 और 17 रन बनाए थे।