Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विम्बलडन में विश्व नम्बर वन राफेल नडाल की आसान जीत

लंदन। विश्व नंबर वन स्पेन के राफेल नडाल ने विम्बलडन टेनिस चैम्पियशिप में जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं गत महिला चैंपियन स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा की शुरुआत भी इस टूर्नामेंट में अच्छी रही है।

दो बार के पूर्व चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के नडाल ने इजरायल के डूडी सेला को एक घंटे 50 मिनट में शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने ये मुकाबला 6-3, 6-3, 6-2 से अपने नाम किया।

मां बनने के बाद सेरेना ने विंबलडन में किया जीत से आगाज

पहले ही टी-20 मैच में विराट कोहली ने बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

गत चैम्पियन मुगुरुजा ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए ब्रिटेन की वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी नाओमी ब्रॉडी को 6-2, 7-5 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

वहीं जापान के केई निशिकोरी ने अमेरिकी क्वाकिफायर क्रिस्टियन हैरिसन को 6-2 4-6, 7-6, 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पांचवीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने जर्मनी के पीटर गोजोविक को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया।

इंडोनेशिया ओपन में प्रणय ने किया बड़ा उलटफेर, लिन डैन को किया टूर्नामेंट से बाहर

ब्रिटेन की नंबर एक महिला खिलाड़ी जोहाना कोंटा ने रूस की युवा खिलाड़ी नतालिया विखलयान्त्सेवा को 7-5, 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

वहीं रिकॉर्ड लगातार 66वीं बार ग्रैंड स्लेम खेल रहे स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने अर्जेंटीना के फेडरिको डेलबोनिस को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

फिंच की विश्व रिकॉर्ड पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दर्जकी जीत

महिला एकल के मुकाबलों में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने एकातेरिना माकारोवा को 7-6, 6-3 से, हॉलैंड की किकी बर्टेंस ने चेक खिलाड़ी बारबोरा स्टेफकोवा को 6-3, 6-2 से हराकर अगले दौर में पहुंची।

इससे पहले वावरिंका ने बुल्गारियाई खिलाड़ी दिमित्रोव को कड़े संघर्ष में उलटफेर का शिकार बनाया। वावरिंका ने ये मुकाबला 1-6, 7-6, 7-6, 6-4 से जीता था।