Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : बटलर का कैच पकड़ने के बाद हुआ कुछ ऐसा विराट ने कैमरे के सामने ही दी गालियाँ

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने आक्रामक रवैये के लिए पहचाने जाते है. विराट का आक्रामक रवैया कई बार मैदान पर देखने को मिल जाता है. भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले वनडे मैच के दौरान भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का आक्रामक स्वभाव एक बार फिर देखने को मिला.

कोहली ने पकड़ा बटलर का शानदार कैच 

Keeping in mind the World Cup-2015, Kohli will try the new combination

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये. इंग्लैंड के लिए जहां सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 69 रन की पारी ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने खेली. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर फॉर्म में नजर आ रहे थे और वह अपनी 69 रन की पारी में 8 चौके व 2 छक्के लगा चुके थे.

आपकों बता दें, कि इस मैच में इंग्लैंड के लिए पारी की शुरूआत करने जोस बटलर व जेसन रॉय मैदान पर उतरे, दोनों ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई और मात्र 4.5 ओवर में ही अपनी टीम के लिए 50 रन जोड़ डाले थे.

इसके बाद भारतीय टीम के युवा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का जादू चला और उनकी गेंदों के आगे अंग्रेज बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आये.

इंग्लैंड की टीम के एक तरफ से बल्लेबाज आउट होते जा रहे थे और रनों की रफ़्तार में भी लगाम लग चुका था. ऐसे में जोस बटलर ने भी तेजी से रन बनाने के चलते कुलदीप यादव की 17.4 गेंद को हवा में खेल दिया था.

हवा में जा रही इस गेंद के निचे खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आ गये और उन्होंने एक शानदार कैच कर जोस बटलर की पारी को समाप्त कर दिया.

कैच लेने के बाद विराट के मुंह से निकली गालियाँ

जैसे ही इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का कैच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पकड़ा, वैसे ही भारतीय टीम के कप्तान विराट जोश में आ गये और अपने जोशीले अंदाज में वह मैदान पर गालियाँ देने लगे. उनके गालियाँ देने का पता उनकी लिप्सिंग से लग रहा था.

यहाँ देखे वीडियो 

The post वीडियो : बटलर का कैच पकड़ने के बाद हुआ कुछ ऐसा विराट ने कैमरे के सामने ही दी गालियाँ appeared first on SportzWiki Hindi.