Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो-यो टेस्ट में भाग लेने से मना करना अम्बाती रायडू को पड़ा महंगा, बीसीसीआई ने सुनाई ये सजा

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के बल्लेबाज अंबाती रायुडू की वर्तमान स्थित काफी ख़राब चल रही है. लग रहा है उनका भाग्य अभी साथ नहीं दे रहा है.आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अच्छा खेला और टीम के लिए अच्छे स्कोर बनाए.

हैदराबाद का यह बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे में वापसी कर सकता था, लेकिन यो यो टेस्ट को पास नहीं कर पाने के कारण उनका नाम इंग्लैंड दौरे से ही बाहर हो गया. यहाँ तक ही नहीं इसका नुकसान इन्हें आगे भी उठाना पड़ा .

कल राष्ट्रीय चयन समिति टीमों का चयन करने पहुँची जहाँ समिति  ने छह अलग-अलग टीमों का चयन किया, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि उन चुनी गई छह टीमों में किसी में अंबाती रायुडू नाम शामिल ही नहीं है. हैदराबाद का यह बल्लेबाज अभी यो यो टेस्ट पास नहीं किया है.

टीम में जगह देकर इंग्लैंड के खिलाफ किया गया बाहर

 

रायुडू को इंग्लैंड के खिलाफ बाहर निकलना पड़ा, क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले हुए यो यो टेस्ट में आवश्यक स्कोर दिखाने में सफल नहीं रह पाए थे. यो यो टेस्ट का एक निश्चित समय होता है, जिसके पहले ही खिलाड़ी को पहुंचना होता है.ऐसा नहीं कर पाने वाले इससे बाहर  हो जाते है .

इन टीमों में भी नहीं मिला स्थान 

कल जो टीमों का चयन हुआ है  भारत ए और इंडिया बी क्वाड्रैंगुलर श्रृंखला की टीम, भारत ब्लू, रेड और ग्रीन, टीमें दीलीप ट्रॉफी और भारत की एक टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलने के लिए चुनी गई है. जिसमे हैदराबाद के इस 32 वर्षीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है.

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक यह खुलासा किया गया है, कि बीसीसीआई प्रबंधन ने चयनकर्ताओं को निर्देश दिया है की वे ऐसे किसी भी खिलाड़ी को न ले जो फिटनेस मानकों तक नहीं पंहुचा है. इसके साथ  ही 15 जून को यो यो परीक्षण में असफल  रायुडू को नहीं चुना गया.

इस टीम में खेलने के बाद इंग्लैंड जाने की थी पूरी तैयारी  

चेन्नई सुपर किंग्स टीम में खेलने के बाद रायडू इंग्लैंड जाने की तैयारी में थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ, रायुडू ने बोर्ड के परीक्षण के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है. अगर वह अपनी इस कमजोरी को को दूर कर पाए तो उनके लिए रस्ते साफ़ हो सकते है. अगर इसको करने में कामयाब रहे तो वह सितंबर में राष्ट्रीय गणना और एशिया कप के लिए वापस आ सकते है लेकिन पहला कदम यो-यो टेस्ट को निकलना पड़ेगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर थे द्रविड़ 

चयनकर्ताओं ने भारत ए कोच राहुल द्रविड़ के परिणाम पर टीमों को चुना है, राहुल द्रविड़ कल  बैंगलोर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर थे. कोलकाता में कल वह इसका हिस्सा चुने गए थे. कल सभी टीमों मेसे दिलीप ट्राफी पर विशेष जोर दिया गया था.इस टीम के लिए वह खिलाड़ी चुने गए थे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था.

चयनित टीमें 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आरएसमार्थ, मयंक अग्रवाल, एआर। ईश्वरन, हनुमा विहारी, अंकित बावेन, के.एस. भारत (डब्ल्यूके), एक्सर पटेल (पहला चार दिवसीय खेल) / एस नदीम (दूसरा चार दिवसीय खेल), यजुवेंद्र चहल, जयंत यादव, आर गुरबानी, नवदीप सैनी, अंकित राजपूत, मो. सिराज

क्वालीफाएर  बनाम साऊथ अफ्रीका ए औरआस्ट्रेलिया ए: इंडिया ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आर समर्थ, सूर्यकुमार यादव, हनुमा विहारी, नीतीश राणा, सिद्धेश लाड, संजू सैमसन (डब्ल्यूके), मयंक मार्कांडे, के गोथम, क्रुनल पांड्य , दीपक चहर, मोहम्मद सिराज, शिवम मावी, खलील अहमद भारत बी: मनीष पांडे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एआर ईश्वरन, शुभमान गिल, दीपक हुड्डा, रिकी भुई, विजय शंकर, ईशान किशन (डब्ल्यूके), श्रेयस गोपाल, जयंत यादव, डी ए जडेजा, सिद्धार्थ कौल, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलवंत खेजोलिया, नवदीप सैनी

दीलीप ट्रॉफी, 2018-19: इंडिया ब्लू: फैज फजल (कप्तान), अभिषेक रमन, अनमोलप्रीत सिंह, गणेश सतीश, एन गंगा, ध्रुव शोरी, के.एस. भारत (डब्ल्यूके), अक्षय वखारे, सौरव कुमार, स्वप्नल सिंह, तुलसी थम्पी, बी अयप्पा, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी

इंडिया रेड: अभिनव मुकुंद (कप्तान), आरआर संजय, आशुतोष सिंह, बाबा अपराजित, रितिक चटर्जी, बी संदीप, एस नादेम, मिहिर हिरवानी, परवेज रसूल, आर गुरबानी, ए मिथुन, इशान पोरेल, वाई पृथ्वी राज

इंडिया ग्रीन: पार्थिव पटेल (कप्तान और डब्ल्यूके), प्रशांत चोपड़ा, प्रियंका पंचल, सुदीप चटर्जी, गुरकेरत मान, बाबा इंद्रजीत, वी.पी. सोलंकी, जजल सक्सेना, कर्ण शर्मा, विकास मिश्रा, के। विगेश, अंकित राजपूत, अशोक डिंडा, अतीथ शेठ

The post यो-यो टेस्ट में भाग लेने से मना करना अम्बाती रायडू को पड़ा महंगा, बीसीसीआई ने सुनाई ये सजा appeared first on SportzWiki Hindi.