Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग खान अब बनेंगें 'अंतरिक्ष यात्री', आमिर खान के बाद इनको मिला 'सैल्यूट' का मौका

बॉलीवुड डेस्‍क। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में रोमांटिक हिरो की पहचान बनाने वाले अभिनेता शाहरूख खान अब जल्‍द नयें अंदाज में नजर आने वाले हैं। इन दिनों बॉलीवुड गलियारें में उनकी फिल्‍म ;जीरो को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हैं। फिल्‍म ;जीरो में बॉलीवुड के किंग खान एक बौने शख्‍स के किरदार में नजर आने वाले हैं वहीं इस फिल्‍म के बाद वे भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री का किरदार भी निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्‍म ;जीरो में शाहरूख खान के अपॉजिट केटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड के गलियारें से आ रही खबरों के अनुसार फिल्‍म ;जीरो की शुटिंग अभी तक जारी हैं और अभी- अभी इस फिल्‍म का क्लाइमैक्स शुट किया गया हैं।

खबरों के अनुसार फिल्‍म ;जीरो का क्लाइमैक्स शुट हो चुका हैं और शाहरूख अपनी दोनो अभिनेत्रियों के साथ अमेरिका स्थित नासा में ये शुट पूरा कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्‍म का क्‍लाइमैक्‍स नासा में शुट किया गया हैं। इस फिल्‍म के बाद शाहरूख खान अपने एक नये अंदाज में नजर आने वाले हैं। दरअसल बॉलीवुड के किंग खान फिल्‍म ;जीरो के बाद अपनी पहली बायोपिक में नजर आयेंगें। बॉलीवुड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहरूख खान अब देश के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में राकेश शर्मा का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से आई खबरों के अनुसार जल्‍द ही राकेश शर्मा की बायोपिक ;सैल्यूट की शुटिंग शुरू होगी। हाल फिलहाल शाहरूख खान अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और इसके बाद वे अपने नये प्रॉजुक्‍ट में लग जायेंगें। फिल्‍म सेल्‍युट के लिए राकेश शर्मा के किरदार का ऑफर सबसे पहले बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍टनिस्‍ट यानि की आमिर खान को दिया गया था मगर आमिर ने ये ऑफर ठूकरा दिया और अब ये फिल्‍म शाहरूख खान के हिस्‍से में आ गई हैं। दरअसल इस फिल्‍म के लिए आमिर ने ही फिल्‍म निर्माताओं को शाहरूख के नाम का सुझाव दिया था। ये फिल्‍म 2019 के अंत तक रिलीज होने की संभावना बताई जा रही हैं।



Herald