इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे श्रृंखला वर्तमान में चल रही है और टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1-0 से आगे बढ़ रही है। दूसरा मैच आज प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुछ शानदार प्रदर्शन के बाद इस सीरीज में कई खिलाड़ियों ने जगह बनाई लेकिन अभी तक ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला और उसमें से एक है 33 वर्षीय दिनेश कार्तिक।

हालांकि, उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के दौरे में केवल एक मैच खेला है जब एमएस धोनी को डबलिन में मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में आराम दिया गया था। हालाँकि उस मैच में इन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और फिर इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में मौका नहीं दिया गया। जबकि टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु में जन्मे दिनेश कार्तिक टेस्ट टीम में फिर से जगह बना सकते है।
गौरतलब हो कि कार्तिक अजिंक्या रहाणे की कप्तानी वाली टीम जिन्होंने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला था उसमें शामिल थे। ये इस मैच में महज चार रन बनाकर आउट हुए थे। इस मैच में उन्हें बंगाल के क्रिकेटर रिद्धिमान साहा की जगह शामिल किया गया था जिन्हें आईपीएल के दौरान अंगूठे में चोट आ गयी थी।

लेकिन 33 वर्षीय साहा अब फिट हो गए है और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में खेलने के लिए उम्मीद कर रहे है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
इस बीच, कार्तिक भी भारतीय टीम में जगह बनाने की पूरी उम्मीद कर रहे हैं। इन्होंने साल 2004 में लॉर्ड्स में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी।
इन्होंने निदाहस ट्राई सीरीज के बाद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व भी किया इस कारण उन्हें टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार जगह मिल सकती है।
The post इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिनेश कार्तिक को शामिल करने पर बीसीसीआई ने लिया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.