Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 न्यूज़ीलैंड टीम में एक और भारतीय खिलाड़ी ने बनाई जगह, पाकिस्तान के खिलाफ मचाएगा धमाल

इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड टीम की घोषणा कर दी गयी है। इस दौरे में 3 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे। इसके साथ ही अक्टूबर के मध्य में यूएई जाने वाली  न्यूज़ीलैंड ए टीम का भी ऐलान कर दिया गया है।

एजाज पटेल को मिला है मौका 

बाएं हाथ के चोटिल स्पिनर मिचेल सैंटनर की जगह टेस्ट टीम के एजाज पटेल को जगह दी गयी है।  न्यूज़ीलैंड के घरेलू मैचों में सेंट्रल स्टैग्स की तरफ से खेलने वाले एजाज पिछले तीन सालों में प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस साल उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी दिया गया था। 9 मैचों में 48 विकेट लेकर उन्होंने स्टैग्स को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बीजे वाटलिंग को मिली वनडे टीम में जगह 

न्यूज़ीलैंड टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग को वनडे टीम में जगह मिली है। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच दिसंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में खेला था। इसके साथ ही वनडे और टी-20 के लिए 13 सदस्यीय टीम की ही घोषणा हुई है, बाकि बचे दो खिलाड़ियों के नाम का ऐलान न्यूज़ीलैंड ए की सीरीज के बाद किया जायेगा। जहाँ अंडर-19 विश्वकप में कीवी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले केली जैमिसन, ब्लेयर टिकनर और रचिन रविंद्र के पास वनडे और टी-20 टीम में जगह बनाने का मौका होगा।

इस प्रकार है टीम 

टेस्ट टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, टॉम लैथम, हेनरी निकोलस, एजाज पटेल, जीत रावल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग

वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोलस, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, बीजे वाटलिंग, दो खिलाड़ी को बाद में जोड़ा जायेगा

टी-20 टीम: केन विलियमसन (कप्तान), मार्क चैपमैन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिलने, कॉलिन मुनरो, सेठ रेंस, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, दो खिलाड़ी को बाद में जोड़ा जायेगा

न्यूजीलैंड ए टीम: कोरी एंडरसन, टॉड एस्टल, टॉम ब्लंडेल, टॉम ब्रूस, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, केली जैमिसन, स्कॉट कुगेलेजिन, अजाज़ पटेल, ग्लेन फिलिप्स, जीत रावल, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ब्लेयर टिकनर, लोगान वैन बीक, जॉर्ज वर्कर, विल यंग, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग

The post  न्यूज़ीलैंड टीम में एक और भारतीय खिलाड़ी ने बनाई जगह, पाकिस्तान के खिलाफ मचाएगा धमाल appeared first on SportzWiki Hindi.