Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ विकेट को तरसते नजर आये भारतीय टीम के दिग्गज घरेलू गेंदबाज

साउथ अफ्रीका ए टीम को 4 अगस्त से 13 अगस्त के बीच भारत की ए टीम से दो मैचों की गैर अधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस टेस्ट सीरीज से पहले प्रोटियाज की टीम सोमवार से बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेल रही है. इस अभ्यास मैच के पहले दिन प्रोटियाज के बल्लेबाजों ने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के गेंदबाजो की जमकर खबर ली है.

पहले दिन साउथ अफ्रीका ए ने बनाये 389/2 

आपकों बता दें, कि सोमवार को अभ्यास मैच के दौरान साउथ अफ्रीका ए के बल्लेबाजों ने भारत के बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के गेंदबाजो की जमकर खबर ली है. पहले दिन के खेल की समाप्ति में प्रोटियाज ने मात्र 2 विकेट के नुकसान पर 389 रन बना लिए है.

आपकों बता दें, कि भारत के कई घरेलू दिग्गज खिलाड़ी इस मैच में खेल रहे है, लेकिन मैच के पहले दिन आवेश खान, शिवम मावी, ईशान पोरल और जलज सक्सेना जैसा शानदार गेंदबाज भी विकेट के लिए तरसते हुए नजर आये.

ओपनर बल्लेबाज सारेल ईरवी ने लगाया 117 रन का शतक 

पहले दिन के खेल में साउथ अफ्रीका ए के ओपनर बल्लेबाज सारेल ईरवि और जुबैर हमजा ने शानदार शतक बनाये. सारेल ईरवी जहां 117 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए है. वही हमजा 104 रन नाबाद बनाकर लौटे.

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के लिए दो ही गेंदबाज सफल साबित हो पाये. जलज सक्सेना को जहां 54 रन देकर एक विकेट हासिल हुआ है. वही धर्मेन्द्र जडेजा को भी 51 रन देकर एक विकेट हासिल हुआ है.

साउथ अफ्रीका ए के लिए पीटर मलान ने भी 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. साउथ अफ्रीका ए ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. साउथ ए के लिए ईरवी और मलान ने 161 रन की अच्छी साझेदारी की थी. दिन का खेल समाप्त होने तक हमजा 104 व वैन डर डूसेन 35 रन बनाकर नाबाद लौटे है.

The post साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ विकेट को तरसते नजर आये भारतीय टीम के दिग्गज घरेलू गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.