Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नवाज शरीफ के दामाद को किया गिरफ्तार

इंटरनेट डेस्क:पाकिस्तान के पूर्व भ्रष्ट प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 10 और बेटी मरियम शरीफ को सात साल की सजा सुनाई जा चुकी है। पिछले साल नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के आरोपों लगे थे जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। भ्रष्ट शरीफ के दामाद पर राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के साथ सहयोग न करने पर सजा सुनाई गई थी। इस सजा के बाद शरीफ का दामाद मोहम्मद सफदर भूमिगत हो गए थे। लेकिन कल रावलपिंडी के गैरिसन सिटी में एक रैली का नेतृत्व करने आए सफदर को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ , बेटी मरयम और उनके दामाद को जेल की सजा दी गई थी।

शरीफ की बेटी मरियम को इस मामले में सह आरोपित बनाते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इस सजा के बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है। 25 जुलाई हो होने वाले चुनावों के इसका बहुत ज्यादा असर होने वाला है। इस सजा के बाद मरियम नवाज ने बताया की वह उनके पिता नवाज शरीफ के साथ 10 दिन में पाकिस्तान लौटेंगे और अदालती सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे। मरियम की इस बात से लगता है की शरीफ के साथ उनकी बेटी भी आत्मसर्पण करने की तैयारी में हैं। अदालत ने नवाज पर 73 करोड़ और बेटी मरियम पर 18 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। मरियम पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहीं है लेकिन इस फैसले के बाद वह चुनाव नहीं लड़ सकती।

25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों में नवाज की पार्टी के लिए ये खबर बहुत ज्यादा परेशानीयां खड़ी कर सकती है। शरीफ और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ काले धन को सफेद करने का आरोप लगा था और इसके बाद शरीफ को अपने प्रधानमंत्री के पद से भी हाथ धोना पड़ गया था। इस फैसले का 25 जून को होंने वाले आम चुनावों पर कितना असर होगा इसके बारे में तो आपको इसके परिणामों के बाद ही पता चलेगा। इस फैसल के बाद शरीफ की पार्टी का चुनावों मं टीकना बहुत कठिन काम है।



Herald